ICC के बैन और लताड़ के बावजूद उस्मान ख्वाजा को नहीं आया होश, अब मैच के दौरान कर दी ये हरकत

Pranjal Srivastava
Published On:
ICC

Australia Team के स्टार बल्लेबाज Usman Khawaja इन दिनों खूब सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल, हाल ही में उन्हें अपने जूते पर एक मैसेज लिखना भारी पड़ गया था, जिसके लिए उन्हें ICC की तरफ से फटकार भी लगाई गई थी और वैसे जूते पहनकर खेलने से उन्हें बैन कर दिया गया था। दरअसल, उस्मान ख्वाजा ने अपने जूतों पर All Lives Are Equal लिखा था और उन्हीं जूतों के साथ वो प्रैक्टिस कर रहे थे।

ऐसे में आईसीसी ने ख्वाजा को फटकार लगाते हुए उनके जूते को बैन कर दिया था। इस मैसेज को ICC ने फिलिस्तीन के सपोर्ट के रुप में देखा था और यही कारण है कि उस्मान ख्वाजा के जूतों को बैन कर दिया गया था। हालाकिं इसके बावजूद वो नहीं सुधरे। भले ही वो इस बैन के बाद वो जूते पहनकर नहीं आए, लेकिन अब उन्होंने मैच के दौरान एक ऐसी हरकत कर दी, जिसने इस मामले को एक बार फिर गरमा दिया है।

मैच के दौरान काली पट्टी पहनकर मैदान पर उतरे Usman Khawaja

दरअसल, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कल गुरुवार यानी 14 दिसंबर से पर्थ में शुरू हुआ है। इस दौरान मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से Usman Khawaja ओपनिंग करने मैदान पर उतरे और उन्होंने इस दौरान अपने हाथ पर काली पट्टी बांध रखी थी। खास बात यह है कि कंगारू टीम के किसी भी और खिलाड़ी के हाथ पर काली पट्टी नहीं थी। अकेले ख्वाजा ही काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। ऐसे में उनकी इस हरकत ने एक बार फिर इस विवाद को गरमा दिया है।

ख्वाजा ने ICC के फैसले को दी थी चुनौती

आपको बता देें कि प्रैक्टिस मैच में मैसेज वाले जूतों पर ICC द्वारा बैन लगा दिए जाने के बाद उस्मान ख्वाजा ने मैच के दौरान हाथ पर काली पट्टी बांधी। उन्होंने इस बैन के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए ICC के फैसले को चुनौती देने की बात भी कही थी। इतना ही नहीं बल्कि ख्वाजा ने अपनी पोस्ट में कहा था कि हर किसी के लिए स्वतंत्रता एक मानव अधिकार है मै इसपर विश्वास करता हूं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर ने कप्तान के तौर पर पूरे किए 7000 इंटरनेशनल रन, विराट कोहली की खास लिस्ट में शामिल

PAK vs ENG – पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते ...

IND W vs SL W
|

IND W vs SL W : पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची श्रीलंका, अब भारत से होगी खिताबी भिड़ंत

IND W vs SL W – डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने पाकिस्तान को दूसरे सेमीफाइनल में हराकर महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने 9 छक्कों से मचाई सनसनी, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दिया 130 रन का लक्ष्य

PAK vs ENG – एजबेस्टन टेस्ट में डेब्यू कर रहे पाकिस्तान के नंबर-9 बल्लेबाज रजाउल्लाह खान ने शुक्रवार को अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास ...