‘मना करने के बावजूद भी..’, पर्सनल वीडियो लीक करने को लेकर भड़के Rohit Sharma…जमकर सुनाई खरी खोटी

Pranjal Srivastava
Published On:
Rohit Sharma

Mumbai Indians के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों चर्चा का केेंद्र बने हुए हैं। MI का सफर इस सीजन से समाप्त हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद वो अपने एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। दरअसल, बीते दिनों KKR के खिलाफ मुकाबले से पहले का एक वीडियो सोसल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें रोहित शर्मा अभिषेक नायर संग बातचीत करते नजर आ रहें थे।

इस वीडियो की की ऑडियो भी सुनी जा सकती थी और इसे सुनकर लग रहा था कि रोहित MI में होने से परेशान हो गए हैं। इस वायरल वीडियो ने नया बवाल खड़ा कर दिया था, जिसके बाद अब वायरल हुई वीडियो को लेकर रोहित शर्मा का रिएक्शन सामने आया हैं। रोहित ने अपने उस वायरल वीडियो को लेकर ब्रॉडकास्टर पर निशाना साधा है। रोहित का मानना है कि क्रिकेटर्स की जिंदगी में ब्रॉडकास्टर्स की दखलअंदाजी काफी बढ़ गई है, जिससे गोपनीयता प्रभावित हो रही है।

वायरल वीडियो को लेकर नाराज हुए Rohit Sharma

दरअसल, अपने वायरल वीडियो को लेकर रोहित शर्मा ने ट्वीट करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है। रोहित ने कहा कि उनके मना करने के बावजूद स्टार स्पोर्ट्स ने बातचीत को रिकॉर्ड करके शेयर कर दिया।

रोहित ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, “क्रिकेटरों की जिंदगी इतनी दखलंदाज़ी वाली हो गई है कि कैमरे अब हमारे हर कदम और बातचीत को रिकॉर्ड कर रहे हैं जो हम अपने दोस्तों और सहकर्मियों के साथ, प्रशिक्षण के दौरान या मैच के दिनों में अकेले में कर रहे हैं।”

रोहित ने कहा, “स्टार स्पोर्ट्स से मेरी बातचीत को रिकॉर्ड न करने के लिए कहने के बावजूद, इसे प्रसारित किया गया, जो गोपनीयता का उल्लंघन है। एक्सल्यूसिव कंटेट हासिल करने और व्यूज और एंगेजमेंट पर ध्यान फोकस करना एक दिन फैंस, क्रिकेटरों और क्रिकेट के बीच के विश्वास को तोड़ देगा।”

वायरल वीडियो में सामने आई थी रोहित की परेशानी

आपको बता दें कि वायरल वीडियो में रोहित शर्मा को अभिषेक नायर संग बातचीत करते हुए सुना जा सकता था। इस बातचीत में रोहित को कहते हुए सुना गया था कि किस तरह से हर चीज बदल रही है। रोहित ने कहा था, “मैंने मंदिर की तरह इसे बनाया है और चीजें बदल रही हैं। मेरा क्या मेरा तो आखिरी है।” इसके बाद रोहित शर्मा मैदान पर कैमरामैन से हाथ जोड़कर रिकॉर्ड करने के लिए मना करते हुए भी नजर आए थे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...