“हमने अच्छी बल्लेबाजी की…”, Rajasthan Royals की करारी हार के बावजूद कुमार संगकारा ने बढ़ाया टीम का हौसला

Pranjal Srivastava
Published On:
Rajasthan Royals

बीती रात Gujarat Titans और Rajasthan Royals के बीच बेहद ही रोमांचक मैच खेला गया, जो आखिरी गेंद तक सांसे रोक देने वाला रहा। इस मुकाबले में दोनों ही टीमें बेहद ही शानदार खेली, लेकिन अंत में गुजरात ने राजस्थान को 3 विकेट से हरा दिया। IPL 2024 में RR को इस मुकाबले के साथ पहली बार हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि हार के बावजूद भी RR के कोच कुमार संगकारा ने अपनी टीम की सराहना की। उन्होंने अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और साथ ही ये भी कहा कि रियान पराग अगर इसी तरह खेलते रहें तो उनके लिए चीजें अच्छी रहेंगी। तो आइए जानते हैं कि संगकारा ने अपनी टीम के लिए क्या कहा –

हार के बाद भी Kumar Sangakkara ने की टीम की तारीफ

रोमांचक मुकाबले में हार के बाद राजस्थान के कोच कुमार संगकारा ने अपनी टीम का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि, ”हमने अच्छी बल्लेबाजी की। संजू और रियान ने पारी को फिर से बनाया। जयसवाल अच्छे दिखे और ये सकारात्मक बातें हैं। कुलदीप सेन ने वापसी करते हुए 3 शानदार ओवर फेंके। हम बैकएंड में हार गए, पिच का अच्छा इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने अच्छा खेला और हमारी कुछ गलतियों का फायदा उठाया।”

कुमार संगकारा ने आगे कहा, “उनकी क्षमता हर किसी के देखने के लिए मौजूद है। उनके लिए यह राजस्थान और इस सीज़न पर ध्यान केंद्रित करने के बारे में है। उसके बाद जो भी होगा होगा। भविष्य में चीजों को बहुत आगे देखने के मामले में आपको खुद से बहुत आगे नहीं रहना चाहिए। वह बहुत मेहनत कर रहा है, बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है और अगर वह ऐसा करना जारी रखता है, तो अच्छी चीजें होंगी।”

मैच का हाल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मुकाबले में Rajasthan Royals ने पहले बल्लेबाजी की, जिसमें एक बार फिर राजस्थान के ओपनर्स ने निराश किया। हालांकि इसके बाद Sanju Samson और Riyan Parag के बीच 130 रनों की साझेदारी हुई, जिसके बदौलत राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवर में गुजरात के सामने 197 रनों का लक्ष्य रखा।

वहीं इसके जवाब में Shubman Gill ने एक बार फिर कप्तानी पारी खेली। उन्होंने GT की तरफ से ओपनिंग करते हुए महज 44 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। वहीं साई सुदर्शन ने भी 39 रनों की पारी के साथ उनका बखूबी साथ निभाया। वहीं मैच के अंत में राशिद खान ने 11 गेंदों पर 24 रनों की नाबाद पारी के साथ गुजरात को जीत दिलाई।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...