Devon Conway ने शतक जड़ने के बाद किया गजब तरीके से सेलिब्रेट, हवा में घुमाया बल्ला, डेब्यू विश्व कप में ही कर दिखाया बड़ा कारनामा, Watch Video!

Ankit Singh
Published On:
Devon Conway

बीते दिन यानी 5 अक्टूबर को World Cup 2023 का आगाज शानदार अंदाज में हुआ। इस दौरान टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन England और साल 2019 विश्व कप के रनर अप New Zealand के बीच हुआ, जिसमें किवी टीम ने इंग्लैंड को 9 विकेट से करारी मात देकर साल 2019 विश्व कप में मिली हार का बदला ले लिया है।

इस मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने इंग्लिश टीम को उन्ही के बैजबॉल स्टाइल में करारा जवाब देते हुए बड़ी जीत दर्ज कर ली है। वहीं इस मैच में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज Devon Conway का बल्ला ना सिर्फ चला, बल्कि उनके बल्ले ने इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। इस दौरान कॉन्वे ने इस मैच में शानदार शतक जड़ दिया। वहीं इसके बाद डेवोन कॉन्वे ने गजब अंदाज में अपनी सेंचुरी को सेलिब्रेट भी किया।

Devon Conway ने जड़ा विश्व कप 2023 का पहला शतक

बता दें कि इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेेंदबाजी करने का फैसला किया था, जिसके तहत पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने किवी टीम के सामने 283 रनों का लक्ष्य रखा था। वहीं इसके जवाब में किवी टीम को पहला झटका तो मैच की पहली ही गेंद पर लग गया, लेकिन उसके बाद Devon Conway और Rachin Ravindra की जोड़ी ने कमाल ही कर दिखाया।

इस दौरान डेवोन कॉन्वे ने मात्र 83 गेंदों में विश्व कप 2023 का पहला शतक जड़ दिया। खास बात यह है कि कॉन्वे के लिए ये उनका डेब्यू विश्व कप है और इसमें हीं उन्होंने ये बड़ा कारनामा कर दिखाया है। वहीं इस मैच में कॉन्वे ने 121 गेंदों में 19 चौके और 3 छक्कों की मदद से 151 रनों की पारी खेली।

न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से दी इंग्लैंड को शिकस्त

आपको बता दें कि इस मैच में जहां Devon Conway ने 151 रनों की पारी खेली, तो वहीं दूसरी तरफ Rachin Ravindra ने भी विश्व कप डेब्यू में ही अपना पहला शतक जड़ दिया। रचिन ने इस दौरान 96 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 123 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने ही नाबाद रहते हुए न्यूजीलैंड को ये मैच जीता दिया। बता दें कि न्यूजीलैंड ने इस मैच में इंग्लैंड को 9 विकेट से करारी शिकस्त दे दी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...