Irfan Pathan : इरफान पठान का धोनी पर हुक्का बयान फिर वायरल, जानें पूरी सच्चाई

Atul Kumar
Published On:
Irfan Pathan

Irfan Pathan – इरफान पठान और एमएस धोनी का नाम एक बार फिर से सोशल मीडिया की सुर्खियों में है। दरअसल, पांच साल पुराना इंटरव्यू क्लिप फिर से वायरल हो गया है जिसमें पठान ने मजाकिया अंदाज़ में धोनी के हुक्का पीने की आदत का जिक्र किया था।

उस वक्त यह बयान हल्के-फुल्के अंदाज़ में दिया गया था, लेकिन अब इस पर विवाद खड़ा हो गया है। कई फैंस ने धोनी पर टीम में पक्षपात करने तक के आरोप लगा डाले, तो कुछ ने इरफान पठान को पूर्व कप्तान की छवि खराब करने वाला करार दिया।

सोशल मीडिया पर पुराना वीडियो फिर चर्चा में

वायरल हो रहे वीडियो में इरफान पठान स्पोर्ट्स तक को दिए इंटरव्यू में कहते दिख रहे हैं कि धोनी हुक्का पीते हैं और उन खिलाड़ियों को ज्यादा अहमियत देते हैं जो इस आदत में उनका साथ देते हैं। यही बयान अब सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गया है।

इरफान पठान का जवाब

विवाद बढ़ने के बाद इरफान पठान ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ दी। उन्होंने मोहम्मद शमी के बर्थडे पोस्ट पर आए एक कमेंट का मजेदार जवाब देते हुए लिखा, “मैं और धोनी साथ बैठ कर पीएंगे।” साथ ही, उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर लिखा—”पांच साल पुराना वीडियो अब वायरल हो रहा है, वो भी बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। फैन वॉर? पीआर लॉबी?”

पुराने बयान पर सफाई

इरफान ने साफ किया कि उनका मकसद कभी भी धोनी की छवि खराब करना नहीं था। उन्होंने कहा, “मेरी ऐसी आदत नहीं है कि मैं किसी के कमरे में जाऊं और हुक्का तैयार करूं या इसके बारे में बात करूं।

सब जानते हैं। एक क्रिकेटर का काम मैदान पर प्रदर्शन करना होता है और मैं हमेशा उसी पर फोकस करता था।”

धोनी-पठान की दोस्ती

भले ही बयान को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया हो, लेकिन इरफान पठान और एमएस धोनी के रिश्ते हमेशा अच्छे रहे हैं। दोनों भारत के लिए कई यादगार जीत का हिस्सा रहे हैं।

खासकर 2007 टी20 वर्ल्ड कप में जब पठान ने फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बनकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

England vs Pakistan
|

England vs Pakistan : 20 साल बाद हुआ कमाल, रॉबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लिए तो गेंद के कराए दो टुकड़े

England vs Pakistan – पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव को ड्रॉप करने की मांग पर अश्विन ने दिया जवाब, बोले- गलती खिलाड़ी की नहीं, इस्तेमाल सही नहीं हुआ

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा गेंदबाजी करने का ...

ENG vs PAK
|

ENG vs PAK : रॉबिन्सन-टंग ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक गेंदों पर पूरे किए 5 विकेट हॉल; 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs PAK – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार नहीं, इस खिलाड़ी को KL राहुल ने बताया मैच का सबसे बड़ा हीरो

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रन ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव पर लटकी तलवार, दूसरे टेस्ट में नहीं चला जादू तो खत्म हो सकता है टेस्ट करियर? जानें क्यों

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज की ...

IND vs SL
|

IND vs SL : देवदत्त पडिक्कल ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, 3 टेस्ट खेले और तीनों में अलग कप्तान के अंडर मिली जीत

IND vs SL – गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की 165 रन की शानदार जीत के हीरो रहे देवदत्त पडिक्कल ने अपने छोटे से ...