बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में मिली हार के बाद दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान

Kiran Yadav
Published On:
Dinesh Karthik gave a big statement after the defeat in the first ODI against Bangladesh

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में मिली हार के बाद दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान : भारतीय टीम को पहले वनडे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और इसके बाद टीम को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा है कि टीम की हार की वजह गेंदबाज़ नहीं बल्कि बल्लेबाजों की वजह से मिली है।

उनके मुताबिक आखिरी 10 ओवरों में भारतीय टीम ने अच्छी बल्लेबाज़ी नहीं की और इस वजह से भारतीय टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई।

रविवार को खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में बांग्लादेश ने भारतीय टीम के खिलाफ रोमांचक तरीके से जीत हासिल की। बांग्लादेश के लिए आखिरी विकेट पर मेहदी हसन मिराज और मुस्ताफिजुर रहमान डटे रहे और 51 रनों की साझेदारी करके टीम को जीत दिलाई।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने 41.2 ओवर में सिर्फ 186 रन बनाये, जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 9 विकेट खोकर 46 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।

ये भी पढ़े : दिनेश कार्तिक ने मोहम्मद सिराज को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

हमारे बल्लेबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया – दिनेश कार्तिक

क्रिकबज्ज पर बातचीत के दौरान दिनेश कार्तिक ने कहा,

“हम गेंदबाजी के कारण मैच नहीं हारे हैं। मेरे हिसाब से गेंदबाजों की वजह से टीम हारी। गेंदबाजों ने नौ विकेट चटकाकर अच्छा काम किया लेकिन आखिरी आठ ओवरों में हमारी बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही। यही वजह रही कि ये मैच भारत की पहुंच से बाहर हो गया “

वहीं दिनेश कार्तिक के मुताबिक वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को इस तरह के मैचों की जरूरत भी है। उन्होंने आगे कहा,

“भारत को ऐसे मैचों की जरूरत है। दबाव होना चाहिए और इससे टीम को विश्व कप में फायदा होगा। मध्यक्रम को मौके मिल रहे हैं और आप चाहते हैं कि दबाव बना रहे। “

आपको बता दे भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुक़ाबला 7 दिसंबर को शेरे बांग्ला स्टेडियम ढाका में खेला जाएगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sri Lanka Women
|

Sri Lanka Women : बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंची

Sri Lanka Women – श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस एशिया कप 2026 के 10वें मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर लगातार ...

South Africa
|

South Africa: जिम्बाब्वे को फाइनल में 48 रन से हराकर साउथ अफ्रीका ने जीती ट्राई सीरीज, ब्रेविस बने टूर्नामेंट के हीरो

South Africa – साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को फाइनल मुकाबले में 48 रनों से हराकर ट्राई सीरीज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। ...

Australia
|

Australia : 8 साल बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, लाबुशेन को फिर मिला मौका; देखें पूरी टीम

Australia – ऑस्ट्रेलिया ने 9 अक्टूबर से शुरू होने वाले साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनी टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई ...

Dhawan
|

Dhawan : टीम इंडिया में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों से भेदभाव? शिखर धवन ने दिया दो टूक जवाब

Dhawan – भारतीय क्रिकेट में जगह बनाना हर खिलाड़ी का सपना होता है। देशभर में जिला, राज्य और घरेलू स्तर पर हजारों खिलाड़ी क्रिकेट ...

Rinku Singh
|

Rinku Singh : यूपी टी20 में कप्तानी से मचाया धमाल, मेरठ को बनाया चैंपियन

Rinku Singh – रिंकू सिंह की अगुवाई वाली मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी20 लीग 2026 के फाइनल में शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब ...

Asia Cup
|

Asia Cup : पाकिस्तान कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल? हारते ही बिगड़ सकता है समीकरण

Asia Cup – महिला टी20 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। टूर्नामेंट में अब तक भारत और ...