Dinesh Karthik : दिनेश कार्तिक शारजाह वॉरियर्स से जुड़े – कुसल मेंडिस की जगह टीम में मिली एंट्री

Atul Kumar
Published On:
Dinesh Karthik

Dinesh Karthik – भारत के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपने करियर का नया मोड़ पकड़ा है। 40 वर्षीय कार्तिक अब शारजाह वॉरियर्स से जुड़ गए हैं और वे इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20 2025) के चौथे सत्र में इस टीम का हिस्सा होंगे।

कार्तिक ने टीम में श्रीलंका के विकेटकीपर कुसल मेंडिस की जगह ली है। इस टीम की कमान दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार ऑलराउंडर जेपी डुमिनी कोच के रूप में संभाल रहे हैं।

कार्तिक का बयान: सपने जैसा मौका

कार्तिक ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मैं डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 टूर्नामेंट के लिए शारजाह वॉरियर्स का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं। ये टीम युवा है और कुछ खास करना चाहती है। शारजाह का स्टेडियम क्रिकेट इतिहास का एक प्रतिष्ठित मैदान है और वहां खेलना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है।”

विदेशी लीग में दूसरा अनुभव

यह कार्तिक की दूसरी विदेशी टी20 लीग होगी। इससे पहले वे दक्षिण अफ्रीका की एसए20 लीग में पार्ल रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं। वहां उन्होंने छह पारियों में 97 रन बनाए थे।

साथ ही कार्तिक आईपीएल 2025 चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाजी कोच भी हैं, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड के साथ काम किया था। दिलचस्प बात यह है कि टिम डेविड अब शारजाह वॉरियर्स के विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं।

कोच डुमिनी की उम्मीदें

टीम के मुख्य कोच जेपी डुमिनी ने कहा, “दिनेश कार्तिक सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं और टी20 क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार है। मैं आगामी सीजन के लिए उन्हें टीम में पाकर बेहद उत्साहित हूं।”

कार्तिक का करियर रिकॉर्ड

दिनेश कार्तिक अब तक 412 टी20 मैचों में 7437 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 136.66 का है और उन्होंने 35 अर्धशतक लगाए हैं। भारत के लिए खेले गए 60 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 142.61 की स्ट्राइक रेट से 686 रन बनाए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...