Duleep Trophy 2025 : आईपीएल के बाद रजत पाटीदार की कप्तानी में सेंट्रल जोन ने रचा इतिहास

Atul Kumar
Published On:
Duleep Trophy 2025

Duleep Trophy 2025 – बेंगलुरु में खेले गए दलीप ट्रॉफी 2025 फाइनल में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली सेंट्रल जोन ने शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

इसी साल 3 जून को रजत पाटीदार ने बतौर कप्तान आरसीबी को आईपीएल 2025 ट्रॉफी जिताई थी और अब महज ढाई महीने के भीतर उन्होंने सेंट्रल जोन को दलीप ट्रॉफी का चैंपियन बना दिया। फाइनल में सेंट्रल जोन ने साउथ जोन को 6 विकेट से हराया।

टॉस और पहली पारी का दबदबा

फाइनल में रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और उनका यह फैसला सही साबित हुआ। साउथ जोन की टीम पहली पारी में सिर्फ 149 रन पर ढेर हो गई।
सेंट्रल जोन ने इसके बाद बल्लेबाजी में दबदबा दिखाया और 511 रन ठोक डाले।

  • यश राठौर – 194 रन
  • रजत पाटीदार – 104 रन
  • सारांश जैन – 69 रन
  • दानिश मालेवार – 53 रन

गेंदबाजी में सारांश जैन ने 5 और कुमार कार्तिकेय ने 4 विकेट निकाले। इस प्रदर्शन से ही सेंट्रल जोन ने मैच पर पूरी पकड़ बना ली।

दूसरी पारी में साउथ जोन की वापसी की कोशिश

दूसरी पारी में साउथ जोन ने संघर्ष किया और 426 रन बनाए।

  • अंकित शर्मा – 99 रन
  • आंद्रे सिद्धार्थ – 84 रन
  • स्मरण रविचंद्रन – 67 रन
  • रिकी भुई – 45 रन

इस बार भी कुमार कार्तिकेय ने 4 और सारांश जैन ने 3 विकेट लेकर साउथ जोन की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

सेंट्रल जोन की जीत और खिताब

साउथ जोन की दूसरी पारी खत्म होने के बाद सेंट्रल जोन को सिर्फ 65 रन का लक्ष्य मिला। यह लक्ष्य उन्होंने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और Duleep Trophy 2025 Winner बन गए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

England vs Pakistan
|

England vs Pakistan : 20 साल बाद हुआ कमाल, रॉबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लिए तो गेंद के कराए दो टुकड़े

England vs Pakistan – पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव को ड्रॉप करने की मांग पर अश्विन ने दिया जवाब, बोले- गलती खिलाड़ी की नहीं, इस्तेमाल सही नहीं हुआ

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा गेंदबाजी करने का ...

ENG vs PAK
|

ENG vs PAK : रॉबिन्सन-टंग ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक गेंदों पर पूरे किए 5 विकेट हॉल; 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs PAK – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार नहीं, इस खिलाड़ी को KL राहुल ने बताया मैच का सबसे बड़ा हीरो

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रन ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव पर लटकी तलवार, दूसरे टेस्ट में नहीं चला जादू तो खत्म हो सकता है टेस्ट करियर? जानें क्यों

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज की ...

IND vs SL
|

IND vs SL : देवदत्त पडिक्कल ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, 3 टेस्ट खेले और तीनों में अलग कप्तान के अंडर मिली जीत

IND vs SL – गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की 165 रन की शानदार जीत के हीरो रहे देवदत्त पडिक्कल ने अपने छोटे से ...