CSK से रिलीज करने के बाद ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल से लिया संन्यास , आईपीएल ऑक्शन में नहीं आएंगे नजर

Kiran Yadav
Updated On:
Dwayne Bravo retires from IPL after being released from CSK, will not be seen in IPL auction

CSK से रिलीज करने के बाद ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल से लिया संन्यास , आईपीएल ऑक्शन में नहीं आएंगे नजर : वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल को अलविदा कह दिया है। खबरों के अनुसार ड्वेन ब्रावो अब आईपीएल में खेलते नज़र नहीं आएंगे और इसी वजह से आगामी ऑक्शन के लिए उन्होंने अपना नाम दर्ज़ नहीं कराया हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन की नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था।

ईएसपीएन क्रिइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल 2023 के ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर्ड नहीं कराया है। इसका मतलब यही हुआ कि अब वो अगले आईपीएल में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स ने ड्वेन ब्रावो को आगमी आईपीएल मिनी ऑक्शन 2023 के लिए टीम से रिलीज कर दिया था। ब्रावो ने इस टीम के लिए काफी समय तक खेल चुके है।

ब्रावो साल 2011 से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने थे। वह एक दशक से भी अधिक समय तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे। इससे पहले ब्रावो 2008 से 2010 के बीच मुंबई इंडियंस का हिस्सा हुआ करते थे।

ये भी पढ़े : केएल राहुल ने बीसीसीआई से शादी के लिए माँगा ब्रेक ,जनवरी 2023 के पहले हफ्ते में आथिया शेट्टी के संग करेंगे शादी

इस बार उनको टीम से बाहर करते हुए नए विकल्प तलाशने का प्रयास किया गया है। पिछले सीजन ड्वेन ब्रावो को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4.4 करोड़ की रकम में खरीदा था। उन्होंने 10 मैचों में 16 विकेट चटकाए थे।

आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की बेस प्राइज का ऐलान हो गया हैं। दो करोड़ के बेस प्राइस में केन विलियमन, बेन स्टोक्स, जिमी नीशम, निकोलस पूरन और जेसन होल्डर को रखा गया हैं , जिसमे श्रीलंका के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज भी शामिल हैं।

आईपीएल 2023 के ऑक्शन के लिए कुल 991 प्लेयर्स ने अपने नाम को रजिस्टर्ड करवाया है। टी20 वर्ल्ड कप के मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ सैम करन को भी दो करोड़ के बेस प्राइज में शामिल किया हैं।

अगर अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने भी अपने आपको दो करोड़ की ही बेस प्राइज में रखा है। वहीं मिचेल स्टार्क और एलेक्स हेल्स जैसे प्लेयर्स ने ऑक्शन के लिए अपना नाम दर्ज़ नहीं करवाया है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...