आज ENG vs NZ मैच से होगा World Cup 2023 का आगाज, भिड़ंत से पहले जानें दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी

Ankit Singh
Published On:
ENG vs NZ

ODI World Cup 2023 का आगाज आज गुरुवार यानी 5 अक्टूबर से हो रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच England और New Zealand के बीच खेला जाने वाला है। ये मुकाबला अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में दोपहर 2 बजे से शुरू होना है, जिसके लिए दोनों टीमें वहां पहुंच चुकी हैं।

दोनों टीमें इस मैच जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरूआत करने वाली हैं। इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने अपने बेस्ट प्लेइंग 11 का चुनाव कर चुकी हैं। ऐसे में इस मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी क्या है –

ENG vs NZ मैच में इंग्लैंड के ये खिलाड़ी होंगे Key Players

आपको बता दें कि वैसे तो दोनों ही टीमों के सभी खिलाड़ी अपने आप में ही बेहतरीन है, लेकिन इसके बावजूद भी आज के मैच में कुछ खास खिलाड़ियों पर सबकी नजरें टिकी होने वाली हैं। दरअसल, इंग्लैंड की तरफ से इस मैच में Harry Brook एक अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। उन्होंने डेब्यू के बाद से ही अपने खेल प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।

Dawid Malan ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों में दो अर्धशतक और एक शतक बनाया है। खास बात यह है कि ये सभी हाल ही में आए हैं। वहीं इसके अलावा Joe Root पर भी सबकी नजरें टिकी होने वाली हैं। विश्व कप मैचों में जो रूट का औसत 54.54 है जिसमें तीन शतक और इतने ही अर्द्धशतक शामिल हैं।

ENG vs NZ मैच में न्यूजीलैंड के ये खिलाड़ी होंगे Key Players

वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की बात करें तो न्यूजीलैंड की तरफ से Trent Boult एक अहम कड़ी साबित हो सकते हैं। वहीं इसके अलावा Ish Sodhi भी अपनी गेंदबाजी से इंग्लैंड के बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा सकते हैं। वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो न्यूजीलैंड़ की तरफ से Devon Conway और Rachin Ravindra बड़ी ताकत साबित हो सकते हैं। इसके अलावा James Neesham न्यूजीलैंड की बॉटम लाइन को अच्छा सपोर्ट दे सकते हैं।

ENG vs NZ के लिए इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स/हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।

ENG vs NZ के लिए न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉनवे, विल यंग, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान, विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम/रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...