आर्चर की घातक गेंदबाज़ी से इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 59 रनों से हराया

Kiran Yadav
Published On:
England beat South Africa by 59 runs with Archer's lethal bowling

आर्चर की घातक गेंदबाज़ी से इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 59 रनों से हराया : किम्बरली में खेले गए तीसरे वनडे मुक़ाबले में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका (SA vs ENG) को 59 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 346 रन बनाए।

जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 43.1 ओवर में 287 रन पर सिमट गई। हालांकि इस हार के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है. जोस बटलर को उनकी धमाकेदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 3 खिलाड़ी महज 14 रन देकर पवेलियन लौट गए थे.

हालांकि इसके बाद डेविड मलान और कप्तान जोस बटलर ने चौथे विकेट के लिए 232 रनों की बेहतरीन साझेदारी की. डेविड मलान ने महज 114 गेंदों में 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 118 रनों की पारी खेली.

वहीं, जोस बटलर ने 127 गेंदों में 6 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 131 रन बनाए। इसके बाद मोईन अली ने 23 गेंदों पर 41 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

गेंदबाज़ी में दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए , उसके अलावा मार्को जानसेन ने दो विकट और सिसांडा मगाला को एक विकट मिला।

ये भी पढ़े : VIRAL NEWS: मुरली विजय दे बैठे थे दिनेश कार्तिक की खूबसूरत पत्नी को दिल, प्रेगनेंट हो गयी थी मुरली विजय से दिनेश कार्तिक की पत्नी, जानिए पूरा मामला!

347 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका 49 के स्कोर पर लगा। कप्तान तेम्बा बावुमा ने 27 गेंद में 35 और रीजा हेंड्रिक्स ने 61 गेंद में 52 रन बनाए।

एडेन मार्करम ने भी 35 गेंदों में 39 रन बनाए। वहीं, हेनरिक क्लासेन ने 62 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 80 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

हालांकि दक्षिण अफ्रीका की टीम नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाती रही और इस वजह से वह 43.1 ओवर में 287 रन पर सिमट गई. जोफ्रा आर्चर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 40 रन देकर 6 विकेट लिए। उसके अलावा आदिल रशीद को तीन विकट और क्रिस वोक्स एक विकट मिला।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...