Ashes 2023: हेडिंग्ले टेस्ट के पहले ही दिन इंग्लैंड को लगा फिर बड़ा झटका, पोप के बाद अब इस दिग्गज गेंदबाज को लगी चोट

Pranjal Srivastava
Published On:
Ashes 2023

Ashes 2023 के तहत हेडिंग्ले में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच बीते दिन यानी 6 जुलाई से तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस सीरीज में 2 हार के बाद इस बार इंग्लैंड के पास इस मैच में इंग्लैंड नए बदलाव के साथ उतरी है।

1545 1

दरअसल, दूसरे टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी Ollie Pope को चोट लगी और वो इस सीरीज से ही बाहर हो गए। ऐसे में उनके बदले इंग्लैंड की तरफ से बेहतरीन गेंदबाज Mark Wood को टीम में जगह दी गई। अब इसी कड़ी में तीसरे टेस्ट मैच के पहले ही दिन इंग्लैंड को एक और झटका लगा, जब टीम के घातक गेंदबाज Ollie Robinson चोट के कारण पूरे दिन के लिए बाहर हो गए।

ये भी पढ़ें: Zimbabwe के वर्ल्ड कप रेस से बाहर होने पर फूट-फूटकर रोए Sikandar Raza

SEI 163059391

Ollie Robinson हुए चोटिल
दरअसल, Ashes 2023 के तीसरे टेस्ट मैच के दौरान शुरुआत में ही अपने ओवर की दूसरी गेंद पर Ollie Robinson को पीठ में दर्द महसूस हुआ और अंपायर से सहमति लेकर वो शेड में वापस चले गए, जिसके बाद उनके ओवर की बची हुई गेंद Stuart Broad ने फेंकी। वहीं इसके बाद वो पहले दिन की समाप्ति तक मैच में वापसी नहीं कर पाए।

Ashes 2023 7

इंग्लैंड की बढ़ी मुश्किलें
गौरतलब है कि दूसरे मैच के दौरान टीम के अनुभवी बल्लेबाज Ollie Pope के चोटिल होने और एशेज 2023 से बाहर होने से इंग्लैंड टीम की चुनौतियां वैसे ही बढ़ी हुई थी। ऐसे में अब शानदार फॉर्म में चल रहे Ollie Robinson के टीम में बाहर होने से इंग्लैंड की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। दरअसल, इस सीरीज में लगातार 2 हार के बाद इस मैच को जीतकर इंग्लैंड के पास इस सीरीज में वापसी करने का आखिरी मौका है।

ये भी पढ़ें: Headilgley Test के पहले ही दिन Mitchell Marsh का तहलका

मैच का हाल
आपको बता दें कि पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम 269 रनों पर ही ढेर हो गई, जिसमें सबसे ज्यादा रन Mitchell Marsh ने बनाए। उन्होंने इस दौरान 118 गेंदों पर 118 रनों की पारी खेली। वहीं पहले दिन की समाप्ति तक इंग्लैंड की हालत भी कुछ खास ठीक नहीं रही और महज 68 रनों पर इंग्लैंड ने अपने 3 विकेट गंवा दिए हैं। ऐसे में सबकी निगाहें अब मैच के दूसरे दिन पर टिकी हुई हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...