इंग्लैंड ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर 3-0 से किया सफाया

Kiran Yadav
Published On:
England whitewash Pakistan by eight wickets, 3-0

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर 3-0 से किया सफाया : कराची में खेले गए पाकिस्तान और इंग्लैंड (PAK vs ENG) के बीच तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को आठ विकट से हराकर क्लीन स्वीप किया। मैच के चौथे दिन 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम किया।

बेन डकेट 82 और बेन स्टोक्स 35 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह इंग्लैंड ने सीरीज भी 3-0 से जीती और पाकिस्तान को उसी के घर पर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाली पहली टीम बनी। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को प्लेयर ऑफ़ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

मैच के चौथे दिन के स्कोर 112/2 से आगे खेलते हुए इंग्लैंड को जीत दर्ज करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। बेन डकेट ने आज भी आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी की और बेन स्टोक्स उनका पूरी तरह से साथ देते नजर आये। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 90 गेंदों में 73 रनों की अटूट साझेदारी करते हुए 28.1 ओवर में टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

ये भी पढ़े : यूएई की इंटरनेशनल लीग टी-20 में खेलेंगे युसूफ पठान

इससे पहले पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 304 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक के शतक की मदद से 354 रन बनाए और 50 रनों की बढ़त ले ली। पाकिस्तान दूसरी पारी में 216 रन ही बना सका और इंग्लैंड को जीत के लिए 167 रन का टारगेट दिया।

17 साल में पाकिस्तान के दौरे पर आई इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया और 74 रन से जीत दर्ज की. इसके बाद दूसरा टेस्ट 26 रन से जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। श्रृंखला के अंतिम टेस्ट में भी, इंग्लैंड ने कोई कसर नहीं छोड़ी और मैच जीता और पाकिस्तान को उसके घर में क्लीन स्वीप किया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया के बाद पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ भी घर में सीरीज गंवानी पड़ी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...