Women’s Ashes 2023 में England की फाइनल परीक्षा आज, आखिरी दिन जीत के लिए चाहिए 152 रन

Pranjal Srivastava
Published On:
Cricketyatri Ft Image

22 जून से इंग्लैंड के Nottingham में खेला जा रहा Women’s Ashes 2023 का पहला मैच काफी रोमांचक होता जा रहा है। जहां पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए 473 रनों की बढ़त ले ली। इस दौरान इंग्लैंड की तरफ से जहां Ellyse Perry ने 99 रन बनाए तो वहीं Sutherland ने धमाकेदार 137 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

FzZjZI7WIAAlVmo

ये भी पढ़े: Sophie Ecclestone ने एक बार फिर किया कमाल, दूसरी पारी में भी झटके 5 विकेट

वहीं इंग्लैंड ने भी पहली पारी में कोई कमी नहीं रखी और इंग्लैंड की ओपनर Tammy Beaumont ने पहली ही पारी में ऐतिहासिक दोहरा शतक जड़ दिया, जिसके बदौलत इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 463 रनों तक पहुंच सकी। इस दौरान टैमी ब्यूमोंट ने 331 गेंदों पर 27 चौकों की मदद से 208 रनों की पारी खेली।

FzeluMoXwAIe1fI

ये भी पढ़े: Tammy Beaumont ने Double Century के साथ रचा इतिहास, 88 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

दूसरी पारी में 257 रनों पर ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया

इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी जैसा ही कमाल करने उतरी, लेकिन इंग्लैंड की गेंदबाजी के सामने उनके बल्ले का जोर चल नहीं सका और पूरी टीम महज 257 रनों पर ढेर हो गई। इस दौरान भी दूसरी पारी में Sophie Ecclestone ने पहली पारी जैसा ही कारनामा किया और एक बार फिर 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी। ऐसे में इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 268 रनों का लक्ष्य मिला।

FzfFnnsX0AIwtVF 1

इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए 152 रन

इस दौरान दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का भी जोर चल नहीं सका और चौथे दिन के समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आधी इंग्लिश टीम को पवेलियन भेज दिया। ऐसे में चौथे दिन के अंत तक इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 116 रन का रहा। वहीं अब आखिरी दिन इंग्लैंड का फाइनल टेस्ट होना है।

पांचवें दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 152 रनों की जरुरत है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 5 विकेट गिराने का टारगेट है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस रोमांचक मैच का विजेता कौन साबित होता है।  

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...