इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान, World Cup 2023 के बाद कह देगा टीम को अलविदा

Pranjal Srivastava
Published On:
David Willey

World Cup 2023 से डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का पत्ता लगभग पूरी तरह कट ही चुका है। इस समय इंग्लिश टीम विश्व कप में बेहद खराब स्थिति में है। वहीं इस बीच इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज David Willey ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। विली ने खुद ही एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी साझा की है और साथ ही ये भी बताया है कि वर्ल्ड कप 2023 उनके लिए उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा।

David Willey ने किया संन्यास का ऐलान

आपको बता दें कि विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज David Willey ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल के द्वारा शेयर की है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि, “मैं नहीं चाहता था कि मेरे जीवन में कभी भी यह दिन आए। मैंने बचपन से इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने का सपना देखा था। मैंने बहुत सोच समझकर और अफसोस के साथ यह फैसला लिया है कि इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का वक्त आ गया है। मैं जारी वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शिरकत नहीं करूंगा।”

David Willey ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा है कि, “मैंने गर्व के साथ इंग्लैंड की जर्सी पहनी थी और अपने सीने पर लगे बैज को सबकुछ समर्पित कर दिया है। मैं दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ बेहतरीन टीम का हिस्सा बनने के लिए खुद भाग्यशाली समझता हूं। मैंने कुछ अच्छे दोस्त बनाए हैं। इस बीच मेरे कुछ कठिन समय भी गुजरे हैं। अपने परिवार का धन्यवाद करना चाहता हूं। उन्होंने इस सफर में मुझे अपना पूरा समर्थन दिया।”

David Willey का क्रिकेट करियर

बता दें कि डेविड विली ने इंग्लैंड के लिए अबतक कुल 113 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 112 पारियां खेलते हुए 145 सफलता हासिल की है। वहीं अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के दौरान डेविड विली ने 70 वनडे की 69 पारियों में 30.34 की औसत से 94 और 43 टी20 मैच की 43 पारियों में 23.14 की औसत से 51 विकेट दर्ज हैं। 

विश्व कप 2023 में नहीं चला इंग्लैंड का जादू

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस टूर्नामेंट में अबतक इंग्लैंड ने 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें अबतक सिर्फ 1 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि बाकी 5 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इंग्लैंड इस टूर्नामेंट से लगभग पूरी तरह बाहर हो ही चुका है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...