“गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया”, न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली जबरदस्त जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजों की जमकर की तारीफ

Kiran Yadav
Published On:
Thanks to India's deadly bowling and captain Rohit Sharma's brilliant half-century innings, New Zealand was defeated by eight wickets

“गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया”, न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली जबरदस्त जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजों की जमकर की तारीफ : रायपुर में खेले गए वनडे मैच (IND vs NZ) में भारतीय टीम ने आसान जीत दर्ज करते हुए न्यूजीलैंड को आठ विकट से हरा दिया और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. इस जीत में टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन लाजवाब रहा और कप्तान रोहित शर्मा ने भी उनकी जमकर तारीफ की।

आपको बता दें कि टॉस जीतकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजी चुनी थी और गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को पूरी तरह सही साबित किया. भारतीय गेंदबाजों ने शुरू से ही दबाव बनाया और 15 रन के स्कोर तक न्यूजीलैंड के 5 विकेट गिर चुके थे।

गेंदबाजों ने अन्य बल्लेबाजों को भी ज्यादा मौका नहीं दिया और पूरी कीवी टीम 34.3 ओवर में 108 रन पर ढेर हो गई। भारत के लिए सभी छह गेंदबाजों ने विकेट लिए लेकिन मोहम्मद शमी तीन विकेट लेकर सबसे सफल रहे। रोहित शर्मा के 51 और शुभमन गिल के 40 रन की बदौलत 109 रन के लक्ष्य को भारत ने 21वे ओवर में हासिल कर जीत दर्ज़ की।

ये भी पढ़े : भारत की घातक गेंदबाज़ी और कप्तान रोहित शर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत, न्यूज़ीलैंड को आठ विकटों से दी मात

गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया – रोहित शर्मा

मैच के बाद रोहित शर्मा ने अपने गेंदबाजों के लगातार प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा,

“पिछले पांच मैचों में गेंदबाजों में काफी सुधार हुआ है। हमने उनसे जो कुछ भी मांगा है, उन्होंने आगे बढ़कर किया है। आप आमतौर पर भारत में इस प्रकार की सीम मूवमेंट नहीं देखते हैं, आप आमतौर पर इसे भारत के बाहर देखते हैं। इन लोगों के पास कुछ गंभीर कौशल हैं, वे वास्तव में कड़ी मेहनत करते हैं और यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि इसका फल मिलता है।”

वहीं, पहले गेंदबाजी करने के फैसले के बारे में रोहित ने कहा,

“हमने कल अभ्यास किया था और गेंद रोशनी के नीचे घूम रही थी। हमें पता था कि अगर वे 250 या इससे ज्यादा रन बनाते हैं तो यह हमारे लिए चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन लक्ष्य का पीछा करने का फैसला सही था। हमने पिछले मैच में पहले बल्लेबाजी की थी इसलिए विचार खुद को चुनौती देने का था।”

आपको बता दे की तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 24 जनवरी को इंदौर में खेला जायेगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...