रोमांचक तरीके से पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट हुआ ड्रॉ

Kiran Yadav
Published On:
Exciting draw between Pakistan and New Zealand in the second Test

रोमांचक तरीके से पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट हुआ ड्रॉ : कराची में खेले गए पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड (PAK vs NZ) के बीच दूसरे रोमांचक तरीके से ड्रॉ हुआ। 319 रनों के लक्ष्य का पीछे करते हुए पाकिस्तानी टीम ने आखिरी दिन नौ विकट के नुकसान पर 304 रन बनाये थे।

दिन के आखिरी तीन ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे , जबकि न्यूज़ीलैंड को एक विकट की दरकार थी , लेकिन ख़राब रोशनी के चलते खेल को रोक दिया गया और मैच ड्रॉ हो गया। पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज़ सरफराज अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

कल के शून्य पर दो विकट के नुकसान पर आगे खेलते हुए पाकिस्तान के लिए इमाम-उल-हक और शान मसूद ने 35 रन जोड़े। इमाम को 12 के निजी स्कोर पर ईश सोढ़ी का शिकार बने। कप्तान बाबर आजम कुछ समय क्रीज़ पर जमने के बाद 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

शान मसूद 35 के निजी स्कोर पर माइकल ब्रेसवेल का शिकार बने और पाकिस्तान का स्कोर पांच विकट के नुकसान पर 80 रन हो गया। लंच तक पाकिस्तान ने 38 ओवर में पांच विकट के नुकसान पर 125 का स्कोर बना लिया था। सरफराज अहमद 29 और सऊद शकील 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

लंच के बाद दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई। सरफराज ने अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखी और 62 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, शकील भी डटे रहे और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया. चाय तक पाकिस्तान ने पांच विकट के नुकसान पर 179 का स्कोर बना लिया था।

ये भी पढ़े : नो बॉल फेकना खुद हमारे हाथो में है,अर्शदीप सिंह पर भड़के पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी

अंतिम सत्र में पाकिस्तान को शुरुआती झटका लगा जब सऊद शकील 32 रन पर आउट हो गए। हालांकि, सरफराज अहमद ने अपने करियर का चौथा टेस्ट शतक बनाने के लिए शानदार बल्लेबाजी जारी रखी।

सरफराज को आगा सलमान का साथ मिला और दोनों ने 53 रनों की साझेदारी कर पाकिस्तान की जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा। सलमान 30 रन बनाकर चलते बने और पाकिस्तान को 273 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। हसन अली भी पांच रन बनाकर आउट हुए।

सरफ़राज़ भी 118 बनाकर चलते बने और पाकिस्तान को 287 रन पर नौवां झटका लगा। एक समय ऐसा लग रहा था इस मैच को न्यूज़ीलैंड आसानी से जीत जाएगा। यहाँ से पाकिस्तान को जीतने के लिए 32 रन चाहिए थे।

नसीम शाह ने कुछ शानदार शॉट्स खेले और पाकिस्तान को जीत के करीब ले गए। पाकिस्तान को आखिरी तीन ओवरों में 15 चाहिए थे लेकिन अंपायरों ने खराब रोशनी के कारण खेल को रोक दिया और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

नसीम शाह 15 और अबरार अहमद 7 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाज़ी में न्यूज़ीलैंड की ओर से माइकल ब्रेसवेल ने चार विकेट , ईश सोढ़ी और टिम साउथी ने दो – दो विकट ,जबकि मैट हेनरी को एक विकट मिला।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 449 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान की पारी 408 के स्कोर पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने 277/5 का स्कोर बनाकर पारी घोषित कर पाकिस्तान को जीत के लिए 319 रनों का लक्ष्य दिया था। दो मैचों की टेस्ट सीरीज 0-0 की बराबरी पर खत्म हुई।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...