भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज़ हनुमा विहारी ने वापसी को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

Kiran Yadav
Published On:
Experienced batsman Hanuma Vihari, who is out of the Indian Test team, gave a big reaction on his return

भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज़ हनुमा विहारी ने वापसी को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया : भारतीय टेस्ट टीम से बाहर हुए अनुभवी बल्लेबाज हनुमा विहारी ने टीम में अपनी वापसी पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि एक बार जब आप टीम से बाहर हो जाते हैं तो फिर टीम में वापसी करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है.

हनुमा विहारी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जुलाई 2022 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। विहारी ने अब तक 28 टेस्ट पारियों में 33.56 की औसत से 839 रन बनाए हैं। अजिंक्य रहाणे के टीम से बाहर होने के बावजूद भी वह पांचवें नंबर पर अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं.

अब श्रेयस अय्यर ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके अपनी टीम में जगह पक्की कर ली है और ऐसे में हनुमा विहारी के लिए वापसी करना काफी मुश्किल हो गया है.

ये भी पढ़े : पुरुष और महिला वर्ग में आईसीसी ने प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवार्ड का किया ऐलान

उन्होंने अपनी वापसी के बारे में कहा, ‘फिलहाल मैं रणजी ट्रॉफी में खेल रहा हूं और मुझे इसकी आदत है। हालांकि, भारतीय टीम से बाहर होना और वापसी के लिए संघर्ष करना अलग तरह की चुनौती है। मुझे हमेशा से चुनौतियां पसंद रही हैं।

हनुमा विहारी ने आगे कहा, ‘आपको इस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जब आप कोई खेल खेलते हैं तो यह एक अलग तरह की चुनौती होती है। यह आपके ऊपर है कि आप इसका सामना करते हैं या इससे दूर भागते हैं। मैं इन चुनौतियों का डटकर सामना करना चाहता हूं। खेल में हर दिन कुछ अलग सीखने को मिलता है।

आपको बता दें कि हनुमा विहारी ने साल 2021 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सिडनी टेस्ट में शानदार पारी खेलकर भारतीय टीम को हार से बचाया था। हालांकि इसके बाद वह एक साल तक टीम से बाहर रहे और उन्हें फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ मौका मिला और अब वह एक बार फिर लंबे समय के लिए टीम से बाहर हो गए हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sri Lanka Women
|

Sri Lanka Women : बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंची

Sri Lanka Women – श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस एशिया कप 2026 के 10वें मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर लगातार ...

South Africa
|

South Africa: जिम्बाब्वे को फाइनल में 48 रन से हराकर साउथ अफ्रीका ने जीती ट्राई सीरीज, ब्रेविस बने टूर्नामेंट के हीरो

South Africa – साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को फाइनल मुकाबले में 48 रनों से हराकर ट्राई सीरीज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। ...

Australia
|

Australia : 8 साल बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, लाबुशेन को फिर मिला मौका; देखें पूरी टीम

Australia – ऑस्ट्रेलिया ने 9 अक्टूबर से शुरू होने वाले साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनी टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई ...

Dhawan
|

Dhawan : टीम इंडिया में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों से भेदभाव? शिखर धवन ने दिया दो टूक जवाब

Dhawan – भारतीय क्रिकेट में जगह बनाना हर खिलाड़ी का सपना होता है। देशभर में जिला, राज्य और घरेलू स्तर पर हजारों खिलाड़ी क्रिकेट ...

Rinku Singh
|

Rinku Singh : यूपी टी20 में कप्तानी से मचाया धमाल, मेरठ को बनाया चैंपियन

Rinku Singh – रिंकू सिंह की अगुवाई वाली मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी20 लीग 2026 के फाइनल में शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब ...

Asia Cup
|

Asia Cup : पाकिस्तान कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल? हारते ही बिगड़ सकता है समीकरण

Asia Cup – महिला टी20 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। टूर्नामेंट में अब तक भारत और ...