गुजरात का साथ छोड़ MI में शामिल होने को लेकर Hardik Pandya पर भड़के फैंस, कर दी IPL से बैन करने की मांग

Ankit Singh
Published On:
Hardik Pandya

Hardik Pandya का Gujarat Titans को छोड़ वापस Mumbai Indians में शामिल होने की बात फैंस को अबतक हजम नहीं हो पा रही है। हार्दिक पहले GT के कप्तान थे और अपनी कप्तानी वो जहां एक बार गुजरात को ट्रॉफी जीता चुके हैं, तो दूसरी बार रनर अप बना चुके हैं।

ऐसे में उनका मुंबई में वापस जाने का फैसला सभी को काफी हैरान कर रहा है। हालांकि अब फैंस को ये बात रास नहीं आ रही है और वो हार्दिक पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। यहां तक कि कुछ फैंस तो हार्दिक के इस फैसले से कुछ इस तरह खफा हो गए हैं कि वो उन्हें IPL से बैन करने की मांग तक करने लगे हैं।

फैंस ने क्यों की Hardik Pandya को बैन करने की मांग?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि MI में एंट्री के बाद से ही हार्दिक पांड्या को खूब ट्रोल किया जा रहा है। फैंस का कहना है कि उन्होंने ज्यादा पैसों की लालच में ये फैसला कर लिया है। ऐसे में अब ये सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर फैंस का हार्दिक के ऊपर भड़कने का कारण क्या है?

तो आपको बता दें कि कारण है IPL का एक नियम, जो कहता है कि कोई भी खिलाड़ी किसी फ्रैंचाइजी से खुद को अपनी टीम में शामिल करने के लिए नहीं कह सकता है। हालांकि हार्दिक ने गुजरात में रहते हुए मुंबई इंडियंस से बात करके इस नियम का उल्लंघन किया है और यही वजह है कि फैंस उन्हें बैन करने की मांग कर रहे हैं।

Ravindra Jadeja पर भी लग चुका है बैन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा ही एक मामला साल 2010 में देखने को मिला था, जब रविंद्र जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स के साथ रिन्यूअल कॉन्ट्रैक्ट साइन किए बिना मुंबई इंडियंस के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर बातचीत करने की गलती की थी। इस कारण से उन्हें बैन कर दिया गया था। अब फैंस का यही कहना है कि अगर जडेजा पर बैन लग सकता है तो हार्दिक पर क्यों नहीं?

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...