IPL 2023: “वो ट्रॉफी ही बदनसीब है जो कोहली के पास नहीं पहुंच पा रही है”, RCB की हार के बाद King Kohli के सपोर्ट में उतरे फैंस

Pranjal Srivastava
Published On:
Virat Kohli

IPL 2023 लीग में प्लेऑफ के रेस के लिए आखिरी मुकाबला 21 मई को Royal Challengers Bangalore और Gujarat Titans के बीच खेला गया था, जिसमें GT ने 6 विकेट से RCB को हराकर उनके प्लेऑफ में जाने के सपने को चूर-चूर कर दिया था। गौरतलब है कि RCB आजतक एक भी IPL Trophy नहीं जीत पाई है। ऐसे में इस बार टीम को बेहद उम्मीदें थी और अबतक टीम का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा था, लेकिन इस महत्वपूर्ण मुकाबले में मिली हार ने एक बार फिर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

हार के बाद मायूस हुए King Kohli

आपको बता दें कि GT से हारने के बाद पूरी टीम काफी निराश दिखी, लेकिन Virat Kohli की निराशा उनके चेहरे पर बाकियों से ज्यादा झलक रही थी। ऐसा शायद इसलिए था, क्योंकि उन्होंने टीम को जीताने के लिए अपनी पूरी कोशिश की थी। इस मैच में उन्होंने 61 गेंदों पर शानदार शतक जड़कर अपनी टीम को जीत की उम्मीद दिला दी थी, लेकिन जवाब में Shubman Gill की धाकड़ सेंचुरी ने RCB को एक झटके में IPL 2023 Playoff की रेस से बाहर कर दिया।

फैंस ने किया कोहली का समर्थन

गौरतलब है कि King Kohli की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। ऐसे में मैच हारने के बाद निराश होने पर उनके फैंस उनके सपोर्ट में उतर गए और सोशल मीडिया पर उनका ढ़ाढस बढ़ाते नजर आए। जहां एक यूजर ने लिखा, “कोई बात नहीं जीत या हार, प्रशंसक हमेशा आरसीबी को प्यार करते हैं, जिस तरह से खिलाड़ी सभी सीजन में शानदार खेले, आरसीबी ने सारा इतिहास रचा, हम आरसीबी से प्यार करते हैं”। वहीं दूसरे ने लिखा, “अभी तक आरसीबी के हाथ एक भी ट्रॉफी नहीं लगी है। लेकिन अभी भी RCB के पास बहुत बड़ा फैन बेस है। यही किंग कोहली की ताकत है”। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, “वो ट्रॉफी ही बदनसीब है जो, कोहली के पास नहीं पहुंच पा रही है..”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...