पांच भारतीय बल्लेबाज़ जिन्होंने वनडे में सबसे तेज़ अर्धशतक लगाए हैं : भारतीय टीम अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा से अपने बल्लेबाजों के लिए जानी जाती है। टीम के पास कई शानदार गेंदबाज भी रहें हैं लेकिन बल्लेबाजों को सबसे ज़्यादा तबज्जों दी जाती है। कई भारतीय बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट में अलग पहचान बनाई है। वनडे क्रिकेट में भारत के बल्लेबाज हमेशा से तेज़ी से रन बनाने के लिए जानी जाती हैं। भारत ने एक से बढ़कर एक कई शानदार बल्लेबाज़ क्रिकेट की दुनिया को दिए हैं। सुनिल गावस्कर से लेकर विराट कोहली तक इस सभी बल्लेबाज़ो पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया हैंं ।
आज हम आपको भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं :
5. युवराज सिंह (22 गेंद)

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी और ऑलराउंडर युवराज सिंह ने वनडे मैचों में 22 गेंद में अर्धशतक बनाया है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2004 में 22 गेंद में अर्धशतक बनाया था। इस मैच में युवी ने 32 गेंद में 69 रनों की पारी खेली। भारत ने इस मैच को 91 रनों से अपने नाम किया था।
4. राहुल द्रविड़ (22 गेंद)

पूर्व भारतीय कप्तान और ‘द वॉल’ के नाम से महशूर राहुल द्रविड़ अपनी सूझबूझ भरी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। इसके बावजूद साल 2003 में द्रविड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में 22 गेंद पर अर्धशतक बनाया था जिसमे उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के जड़े। भारत ने उस मैच को 145 रनों से अपने नाम किया।
3. वीरेंदर सहवाग (22 गेंद)

भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज और नज़फगढ़ के नवाब वीरेंदर सहवाग ने भी वनडे मैचों में 22 गेंद में अर्धशतक बनाया था। उन्होंने केन्या के खिलाफ 2001 में यह पारी खेली थी। 23 गेंद में उन्होंने 55 रनों की पारी खेली जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे । इस मैच को भारत ने 186 रनों से अपने नाम किया था।
2. कपिल देव (22 गेंद)

भारत के वनडे मैचों में पहला शतक बनाने वाले कपिल देव के नाम भी 22 गेंद में अर्धशतक दर्ज है। उन्होंने 1983 के वेस्टइंडीज दौरे पर माइकल होल्डिंग, एंडी रोबर्ट्स, मैलकम मार्शल जैसे गेंदबाजों के खिलाफ यह पारी खेली थी। उस मैच में उन्होंने 38 गेंद में 72 रन बनाये। भारत ने 27 रनों से यह मैच जीता था।
1. अजित अगरकर (21 गेंद)

भारत की तरफ से वनडे मैचों में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अजीत अगरकर के नाम है। उन्होंने 2000 में राजकोट में जिम्बाब्वे के खिलाफ 21 गेंद में अर्धशतक बनाया था। अगरकर ने 25 गेंद में 67 रन बनाये थे , जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। भारत ने इस मैच को 39 रनों से अपने नाम किया था।