पांच भारतीय बल्लेबाज़ जिन्होंने वनडे में सबसे तेज़ अर्धशतक लगाए हैं 

Kiran Yadav
Published On:
Five Indian batsmen who have scored the fastest fifties in ODIs

पांच भारतीय बल्लेबाज़ जिन्होंने वनडे में सबसे तेज़ अर्धशतक लगाए हैं : भारतीय टीम अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा से अपने बल्लेबाजों के लिए जानी जाती है। टीम के पास कई शानदार गेंदबाज भी रहें हैं लेकिन बल्लेबाजों को सबसे ज़्यादा तबज्जों दी जाती है। कई भारतीय बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट में अलग पहचान बनाई है। वनडे क्रिकेट में भारत के बल्लेबाज हमेशा से तेज़ी से रन बनाने के लिए जानी जाती हैं। भारत ने एक से बढ़कर एक कई शानदार बल्लेबाज़ क्रिकेट की दुनिया को दिए हैं। सुनिल गावस्कर से लेकर विराट कोहली तक इस सभी बल्लेबाज़ो पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया हैंं ।

आज हम आपको भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं :

5. युवराज सिंह (22 गेंद)

image 124

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी और ऑलराउंडर युवराज सिंह ने वनडे मैचों में 22 गेंद में अर्धशतक बनाया है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2004 में 22 गेंद में अर्धशतक बनाया था। इस मैच में युवी ने 32 गेंद में 69 रनों की पारी खेली। भारत ने इस मैच को 91 रनों से अपने नाम किया था।

4. राहुल द्रविड़ (22 गेंद)

image 125

पूर्व भारतीय कप्तान और ‘द वॉल’ के नाम से महशूर राहुल द्रविड़ अपनी सूझबूझ भरी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। इसके बावजूद साल 2003 में द्रविड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में 22 गेंद पर अर्धशतक बनाया था जिसमे उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के जड़े। भारत ने उस मैच को 145 रनों से अपने नाम किया।

3. वीरेंदर सहवाग (22 गेंद)

image 126

भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज और नज़फगढ़ के नवाब वीरेंदर सहवाग ने भी वनडे मैचों में 22 गेंद में अर्धशतक बनाया था। उन्होंने केन्या के खिलाफ 2001 में यह पारी खेली थी। 23 गेंद में उन्होंने 55 रनों की पारी खेली जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे । इस मैच को भारत ने 186 रनों से अपने नाम किया था।

2. कपिल देव (22 गेंद)

image 127

भारत के वनडे मैचों में पहला शतक बनाने वाले कपिल देव के नाम भी 22 गेंद में अर्धशतक दर्ज है। उन्होंने 1983 के वेस्टइंडीज दौरे पर माइकल होल्डिंग, एंडी रोबर्ट्स, मैलकम मार्शल जैसे गेंदबाजों के खिलाफ यह पारी खेली थी। उस मैच में उन्होंने 38 गेंद में 72 रन बनाये। भारत ने 27 रनों से यह मैच जीता था।

1. अजित अगरकर (21 गेंद)

image 128

भारत की तरफ से वनडे मैचों में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अजीत अगरकर के नाम है। उन्होंने 2000 में राजकोट में जिम्बाब्वे के खिलाफ 21 गेंद में अर्धशतक बनाया था। अगरकर ने 25 गेंद में 67 रन बनाये थे , जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। भारत ने इस मैच को 39 रनों से अपने नाम किया था।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...