Rahul Dravid का कार्यकाल कब तक के लिए हुआ एक्सटेंड? BCCI ने किया ऐलान

Ankit Singh
Published On:
Rahul Dravid

BCCI ने एक बार फिर टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में Rahul Dravid को नियुक्त कर दिया है। उनका कार्यकाल विश्व कप 2023 के बाद ही समाप्त हो गया था, लेकिन अब बीसीसीआई ने उनका कार्यकाल बढ़ा दिया है। इसी के साथ बीसीसीआई ने तमाम स्टाफ मेंबर्स का कार्यकाल भी बढ़ा दिया है।

राहुल के कार्यकाल के समाप्त होने के बाद कई दिग्गजों को इस पद पर नियुक्त किए जाने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन आखिरकार बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ को ही दोबारा ये पद ऑफर किया, जिसेे राहुल ने बिना किसी देरी के स्वीकार कर लिया है। हालांकि इस बीच फैंस ये भी जानने के लिए उत्साहित हैं कि आखिर राहुल का हेड कोच के रूप में कार्यकाल कबतक के लिए बढ़ाया गया है।

एक बार फिर Team India के हेड कोच बनें Rahul Dravid

बता दें कि राहुल द्रविड़ का कार्यकाल हेड कोच के रुप में समाप्त होने के बाद उनकी जगह लेने के लिए कई दिग्गजों के नामों के कयास लगाए जा रहे थे। राहुल के बाद टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज VVS Laxman को ये जिम्मेदारी सौंपी जाने की अफवाहें आ रही थीं।

वहीं इसके बाद श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगकारा को भी हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपने की खबरें जमकर वायरल हुई थीं। हालांकि BCCI ने आखिरकार इस पद के लिए राहुल पर ही भरोसा जताया है और उन्हें ही दूसरी बार टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी है।

कब तक भारत के हेड कोच रहेंगे Rahul Dravid?

अब जब राहुल द्रविड़ एक बार फिर टीम इंडिया के हेड कोच के रुप में कार्यरत हो चुके हैं तो अब बड़ा सवाल ये बना हुआ है कि आखिर BCCI ने उनका कार्यकाल कब तक के लिए बढ़ाया है और वो कब तक के लिए हेड कोच के पद पर नियुक्त रहने वाले हैं।

तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल द्रविड़ टी20 विश्व कप तक ही कोच बने रहेंगे। दरअसल, टी20 विश्व कप 2024 अगले साल जून के महीने में होने वाला है। ऐसे में खबरों के मुताबिक ये कहा जा रहा है कि राहुल द्रविड़ का कार्यकाल जून महीने तक ही होने वाला है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...