ऋषभ पंत की दुर्घटना के बाद पूर्व कप्तान कपिल देव ने दिया अहम बयान

Kiran Yadav
Published On:
Former captain Kapil Dev gave an important statement after Rishabh Pant's accident

ऋषभ पंत की दुर्घटना के बाद पूर्व कप्तान कपिल देव ने दिया अहम बयान : भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान कपिल देव ने ऋषभ पंत की कार दुर्घटना में चोट लगने पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि पंत को खुद कार चलाने की जरूरत नहीं है, वह इतना सक्षम है कि वह ड्राइवर रख सकते है। कपिल देव के मुताबिक पंत को खुद जिम्मेदारी समझनी होगी और अपना ध्यान रखना होगा.

दरअसल, रुड़की से पहले ऋषभ पंत का भयानक सड़क हादसा हुआ था, जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट जगत से लेकर फैंस और पूर्व खिलाड़ियों तक में खलबली मच गई थी. फिलहाल ऋषभ पंत का इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा है।

पंत की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई। हालांकि, पंत पहले ही विंडस्क्रीन तोड़कर बाहर आ गए थे और इसके बाद एक बस ड्राइवर और कंडक्टर ने आकर उनकी जान बचाई।

ये भी पढ़े : 2022 के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी अपनी सर्वश्रेठ टी20 टीम , तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल

एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,

“आपके पास शानदार दिखने वाली कार है जिसकी रफ्तार जबरदस्त है लेकिन आपको सावधान भी रहना होगा। आप एक ड्राइवर को आसानी से किराए पर लेने में सक्षम हैं। आपको अकेले ड्राइव करने की ज़रूरत नहीं है। मैं समझता हूं कि ड्राइविंग किसी का शौक है। इस उम्र में यह सब होना स्वाभाविक है, लेकिन आपको अपनी जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए। केवल आप ही अपना ख्याल रख सकते हैं। आपको अपने लिए फैसला करना होगा।”

कपिल देव ने अपने साथ हुई एक घटना को भी याद किया। उन्होंने कहा,

“जब मैं क्रिकेट में नया था। मैं अपनी बाइक से दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उस दिन से मेरे भाई ने मुझे मोटरसाइकिल को छूने नहीं दिया। भगवान का शुक्र है कि ऋषभ पंत सुरक्षित हैं।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...