पाकिस्तान की हार के बाद Babar Azam पर बरसे पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी, कह दी ऐसी बात, जो दिल पर लगना तय

Ankit Singh
Published On:
Babar Azam

World Cup 2023 में पाकिस्तान को लगातार मिल रही हार के बाद अब सोशल मीडिया के साथ-साथ अपने ही देश के फैंस से भी खरी खोटी सुननी पड़ रही है। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी से लेकर जनता और बड़े दिग्गज खिलाड़ी तक टीम के खराब प्रदर्शन की जमकर आलोचना किए जा रहे हैं। हालांकि इस बीच पाकिस्तान के कप्तान Babar Azam की आलोचना सबसे ज्यादा हो रही है।

टीम को लगातार हार पर हार मिलने के बाद उनकी कप्तानी पर ही सवाल खड़े होने लगे हैं। अब मीडिया और फैंस के बाद उनकी कप्तानी पर सवाल उठाने वालों की लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान Shahid Afridi का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की हार को लेकर बाबर आजम को खूब लताड़ लगाई है।

Babar Azam पर बरसे पूर्व कप्तान Shahid Afridi

आपको बता दें कि एक मीडिया चैनल से बात करते हुए बाबर की कप्तानी को लेकर कहा कि, ‘देश के लिए कप्तानी करना बेहद सम्मान की बात होती है। यह काम किसी गुलाब से सजे बेड की तरह नहीं होती है। जब आप अपना काम अच्छे से करेंगे तो सब आपकी तारीफ करेंगे, लेकिन आप अपने काम में निष्फल होंगे तो सभी मुख्य कोच की तरह आपकी निंदा करेंगे।’

अफरीदी इतना कहकर ही नहीं रूके, बल्कि इसके आगे भी उन्होंने बाबर पर बरसते हुए कहा कि,  ‘कप्तान का यह काम होता है कि वह विरोधी टीम पर प्रेशर बनाए। विपक्षी टीम को 12 गेंदों पर चार रन की जरूरत थी। यहां आपने बैकवार्ड प्वाइंट पर फील्डर को तैनात कर दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम क्या करती है? वह एक दो विकेट चटकाने के बाद अपने खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा सर्कल में रखती है।’

शाहिद अफरीदी ने बाबर आजम को दिए कप्तानी के टिप्स

इसके साथ ही शाहिद अफरीदी ने आगे बाबर आजम को कप्तानी के कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि, ‘मुकाबले के दौरान कप्तान का रोल सबसे अहम होता है। मैच में वह डाइव लगा रहा हो और अच्छी फील्डिंग कर रहा हो तो खिलाड़ी और ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं, क्योंकि खिलाड़ी जब अपने कप्तान को दमखम झोंकते हुए देखते हैं तो उन्हें खराब फील्डिंग करने पर बुरा लगता है। फिर वो सोचते हैं जब कप्तान मैदान में दम लगा रहा है तो वह क्यों नहीं लगा सकते हैं।’

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Smriti Mandhana
|

Smriti Mandhana : हांगकांग के खिलाफ शतक का मिला बड़ा फायदा, ICC T20 रैंकिंग में स्मृति मंधाना मजबूत

Smriti Mandhana – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ महिला एशिया कप में शानदार शतक लगाने ...

Bangladesh vs West Indies
|

Bangladesh vs West Indies : बांग्लादेश-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का ऐलान, WTC फाइनल की रेस में बड़ा मौका

Bangladesh vs West Indies – बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मंगलवार, 8 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम का ...

Babar Azam
|

Babar Azam : पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल के बीच बाबर आजम ने खोली चुप्पी

Babar Azam – पाकिस्तान क्रिकेट इस समय बड़े संकट से गुजर रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद ...

Asian Games
|

Asian Games : भारतीय क्रिकेटरों को नहीं मिलेगी 5 स्टार होटल की सुविधा, जानिए कहां ठहरेंगे खिलाड़ी

Asian Games – जापान में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के ठहरने को लेकर स्थिति साफ हो गई ...

BCCI
|

BCCI : BCCI ने ChatGPT, Campa और SBI Life को बनाया एसोसिएट पार्टनर, 130 करोड़ से ज्यादा की डील

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए तीन बड़े ब्रांडों के साथ साझेदारी की घोषणा की है। ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : 103 रन बनाकर भी बांग्लादेश ने रचा कमाल, UAE को 34 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची

Asia Cup 2026 – महिला एशिया कप 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में बांग्लादेश की महिला टीम ने मेजबान यूएई को 34 रन से ...