सरफराज खान को भारतीय टीम में जगह न मिलने पर , पाकिस्तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज़ ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Kiran Yadav
Published On:
Former Pakistan spin bowler gave a big reaction on Sarfaraz Khan not getting a place in the Indian team

सरफराज खान को भारतीय टीम में जगह न मिलने पर , पाकिस्तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज़ ने दी बड़ी प्रतिक्रिया : पाकिस्तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज़ दानिश कनेरिया ने घरेलू क्रिकेट में रनों का अम्बार लगा रहे सरफराज खान को बार-बार नजरअंदाज किए जाने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर सरफराज को अभी मौका नहीं मिला तो कब मौका दिया जाएगा.

जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया तो इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आईं. इस टीम में सूर्यकुमार यादव को जगह दी गई, जबकि शानदार फॉर्म में चल रहे सरफराज खान को जगह नहीं मिली. सभी ने चयनकर्ताओं के इस फैसले की आलोचना की.

ये भी पढ़े : कप्तान बावुमा के शानदार शतक की बदौलत दक्षिण अफ़्रीका ने इंग्लैंड को पांच विकट से हराया

अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान दानिश कनेरिया ने सरफराज खान को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा,

“अगर आप उन्हें अभी मौका नहीं देंगे तो कब देंगे? मुझे नहीं लगता कि इस समय सरफराज खान से बेहतर फॉर्म किसी और के पास है। यदि आपने उन्हें अभी मौका नहीं दिया तो वे बहुत दुखी होंगे। उन पर लगातार नजर रखनी होगी।

हाल ही में एक चयनकर्ता ने बताया था कि सरफराज खान को टेस्ट टीम में जगह क्यों नहीं दी गई. स्पोर्टस्टार से बात करते हुए उन्होंने कहा, “सरफराज निश्चित रूप से हमारे रडार पर है। समय आने पर उन्हें मौका जरूर मिलेगा। जब हम टीम का चयन करते हैं तो संयोजन और संतुलन को ध्यान में रखना होता है।”

आपको बता दें कि हाल ही में सरफराज खान ने कहा था कि मेरी मानसिकता ऐसी है कि मैं रणजी ट्रॉफी, मुश्ताक अली या विजय हजारे ट्रॉफी, चाहे मैं किसी भी प्रारूप में क्रिकेट खेल रहा हूं, में अधिक से अधिक रन बनाऊं।

जो मेरे हाथ में है, उस पर ध्यान देता हूं। जो मेरे हाथ में नहीं है, उसके बारे में सोचने का कोई फायदा नहीं है, इसलिए मेरा ध्यान हमेशा ज्यादा से ज्यादा रन बनाने पर रहता है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...