पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने बाबर आजम को टी20 में कप्तानी छोड़ने का दिया सुझाव

Kiran Yadav
Published On:
Former Pakistani all-rounder Shahid Afridi suggested Babar Azam to relinquish captaincy in T20

पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने बाबर आजम को टी20 में कप्तानी छोड़ने का दिया सुझाव : पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने बाबर आजम को टी20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ने की सलाह दी है। शाहिद अफरीदी के मुताबिक बाबर आजम को अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहिए और टी20 फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि बाबर को वनडे और टेस्ट में ही टीम का कप्तान बनना चाहिए।

बाबर आजम की कप्तानी में हाल के टी20 मैचों में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है. उनकी कप्तानी में टीम पहले एशिया कप के फाइनल में पहुंची और फिर टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंची.

हालांकि इस दौरान बाबर आजम का खुद का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा और वह ज्यादा रन नहीं बना सके। टी20 वर्ल्ड कप में वह बुरी तरह फ्लॉप रहे थे।

ये भी पढ़े : जोस बटलर ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर से आईपीएल 2023 ऑक्शन को लेकर लिए मजे , देखे वीडियो

बाबर आजम को खुद पर ज्यादा दबाव नहीं लेना चाहिए- शाहिद अफरीदी

शाहिद अफरीदी के मुताबिक बाबर को कप्तानी का ज्यादा दबाव नहीं लेना चाहिए और किसी एक फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ देनी चाहिए. समा टीवी पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,

बाबर आजम पीएसएल में कराची किंग्स के प्रबंधन से खुश नहीं थे। मेरे हिसाब से उन्हें कड़ा फैसला लेना चाहिए और टी20 क्रिकेट में कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। उन्हें टेस्ट और वनडे में ही अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी पर ध्यान देना चाहिए।

मैं बाबर आजम की बहुत इज्जत करता हूं और इसलिए मैं नहीं चाहता कि वह टी20 क्रिकेट में कप्तानी का दबाव ले। मैं चाहता हूं कि वह लंबे प्रारूप में कप्तानी पर ध्यान दें। आपके पास शादाब खान, रिजवान और यहां तक ​​कि शान मसूद जैसे खिलाड़ी हैं जो टी20 प्रारूप में टीम का नेतृत्व कर सकते हैं।

आपको बता दें कि बाबर आजम टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सिर्फ एक ही अर्धशतक लगा पाए और इसके अलावा बाकी मैचों में वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...