2023 विश्वकप में वाशिंगटन सुंदर को खिलाने को लेकर पूर्व खिलाड़ी ने दीं बड़ी प्रतिक्रिया

Kiran Yadav
Published On:
Former player gave a big reaction to feed Washington Sundar in 2023 World Cup

2023 विश्वकप में वाशिंगटन सुंदर को खिलाने को लेकर पूर्व खिलाड़ी ने दीं बड़ी प्रतिक्रिया : भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ वसीम जाफर ने प्रमुख ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को लेकर प्रतिक्रिया दीं है। वसीम जाफर ने वाशिंगटन सुंदर को अगले साल भारत में होने वाले 2023 विश्वकप में खिलाने को लेकर बात रखी हैँ।

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वाशिंगटन सुंदर ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले वनडे मैच में सुंदर ने 16 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाकर टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया था। इसके बाद तीसरे वनडे मैच में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को 200 के पार पहुंचाया था। तीसरे वनडे मैच में सुंदर ने 64 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए थे।

वाशिंगटन सुंदर के इस प्रदर्शन से वसीम जाफर काफी प्रभावित हैँ। उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बातचीत के दौरान कहा

‘इस पूरे न्यूजीलैंड दौरे पर वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार प्रदर्शन किया। वो इंजरी के बाद वापसी कर रहे थे और दो वनडे मुकाबलों में काफी जबरदस्त बल्लेबाजी की। उनकी बल्लेबाजी तो अच्छी रही ही इसके अलावा वो गेंदबाज भी काफी अच्छे हैं जो पावरप्ले में गेंदबाजी कर सकते हैं। वो एक युवा क्रिकेटर हैं जो काफी बेहतर कर सकते हैं।’

ये भी पढ़े : बीबीएल में पर्थ स्कॉचर्स के साथ जुड़े फाफ डु प्लेसिस

वसीम जाफर ने आगे कहा

‘वॉशिंगटन सुंदर से मैं काफी खुश हूं। अगर आप 2010 या उससे पहले की टीम को देखें तो कई सारे बल्लेबाज ऐसे थे जो गेंदबाजी किया करते थे। भारत के पास सचिन तेंदुलकर, वीरेंदर सहवाग, युवराज सिंह और सौरव गांगुली जैसे खिलाड़ी थे जो पार्ट टाइम गेंदबाजी करते थे। हालांकि इस टीम में ऐसा नहीं है। हार्दिक पांड्या और जडेजा के बाहर होने के बाद भारत को छठ गेंदबाज की कमी खलने लगती है। 2023 के वर्ल्ड कप को देखते हुए वॉशिंगटन सुंदर एक अहम विकल्प हो सकते हैं।’

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...