पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद कुलदीप यादव को लेकर पूर्व खिलाड़ी ने दिया अहम बयान

Kiran Yadav
Published On:
Former player gave an important statement about Kuldeep Yadav after his brilliant performance in the first test

पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद कुलदीप यादव को लेकर पूर्व खिलाड़ी ने दिया अहम बयान : भारतीय स्पिन गेंदबाज़ और चाइनामैन नाम से महशूर कुलदीप यादव को लेकर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

उनका मानना है की भले ही कुलदीप यादव ने पहले टेस्ट मैं शानदार प्रदर्शन किया हो लेकिन इसके बावजूद उनका टीम में स्थान पक्का नहीं है।

चटोग्राम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को 188 रनों से हरा दिया। पहली पारी में भारतीय टीम ने 404 का स्कोर बनाया था। जवाब में पहली पारी में बांग्लादेश की टीम 150 के स्कोर पर सिमट गई।

भारतीय टीम ने फॉलोऑन देने के बजाय खुद बल्लेबाजी की और दो विकेट के नुकसान पर 258 के स्कोर पर पारी घोषित की।

इस तरह पहली पारी की बढ़त के आधार पर बांग्लादेश को भारत ने जीत के लिए 513 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन खेल के पांचवें दिन बांग्लादेश की टीम 324 रन बनाकर सिमट गई।

ये भी पढ़े : Mitchell Starc ने डाली खतरनाक इनस्विंगर, हिल भी नहीं पाया बल्लेबाज और उखड़ गए स्टंप, देखें वीडियो

टीम में कुलदीप यादव अभी भी तीसरे स्पिनर हैं – मोहम्मद कैफ

पहले टेस्ट में कुलदीप यादव भारतीय टीम की जीत के हीरो रहे। उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर कुल आठ विकेट लिए और पहली पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने 40 रनों का अहम योगदान दिया, जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि इसके बावजूद कैफ का मानना है कि कुलदीप की टीम में जगह पक्की नहीं है। सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,

“कुलदीप यादव जब केकेआर टीम के साथ थे तो बहुत नाखुश थे। वह बहुत भावुक थे लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की। उन्हें लंबे समय तक टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली और व्हाइट-बॉल क्रिकेट में उनका प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा। बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं था। मैन ऑफ द मैच की यह ट्रॉफी उनके करियर के लिए काफी अहम है।

इसका कारण यह है कि भारत अब भी अश्विन और जडेजा को प्राथमिकता देगा। कुलदीप की टीम में जगह पक्की नहीं है। अगर भारत जाता है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो स्पिनरों के साथ, फिर वे जडेजा और अश्विन का चयन करेंगे।

कुलदीप यादव अभी भी तीसरे स्पिनर हैं और इसलिए चुनौतियां अभी भी उनके सामने हैं। पहली पारी में पांच विकेट उनके लिए काफी बड़े थे। इससे उनकी क्लास का पता चलता है।”

आपको बता दे दो मैच की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है। सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 22 दिसंबर को ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेला जायेगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...