Gambhir-Sreesanth Controversy: गंभीर-श्रीसंत की लड़ाई में कूदे इरफान पठान, कह दी ऐसी बात…श्रीसंत को जरुर लगेगी मिर्ची

Pranjal Srivastava
Published On:
Gambhir-Sreesanth Controversy

Legends League Cricket 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जॉयंट्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच लालाभाई कॉन्ट्रेक्टर स्टेडियम में भिड़ंत हुई थी, जिसमें इंडिया कैपिटल्स ने 12 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी। हालांकि इस मैच से ज्यादा चर्चा में मैदान पर Gautam Gambhir और S. Sreesanth के बीच की लड़ाई आ गई है। मैच भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन बीतते समय के साथ ये लड़ाई और गर्माती नजर आ रही है।

दरअसल, मैदान पर पहले दोनों खिलाड़ियों की भिड़ंत हुई, जो बाद में सोशल मीडिया की भिड़ंत में तब्दील हो गई। दरअसल, मैच के बाद श्रीसंत ने एक वीडियो जारी करते हुए लड़ाई का जिम्मेदार गौतम गंभीर को बताया था। वहीं इसके बाद एक और वीडियो जारी करते हुए श्रीसंत ने गंभीर पर आरोप लगाया कि उन्होंने मैच के दौरान उन्हें फिक्सर बुलाया था और इसी वजह से दोनों की बहस हुई थी।

वहीं इसके बाद गौतम गंभीर ने भी एक्स पर एक पुरानी हंसती हुई तस्वीर पोस्ट करते हुए श्रीसंत पर पलटवार करते हुए लिखा था,  ‘जब पूरी दुन‍िया अटेंशन पाना चाह रही हो तो आप केवल मुस्कराओ।’ गौरतलब है कि ये बात उन्होंने श्रीसंत के लिए ही कही है। गंभीर के इस पोस्ट से दोनों की लड़ाई बढ़ती ही नजर आ रही थी कि अब Irfan Pathan ने भी इस लड़ाई में एंट्री कर ली है।

गंभीर-श्रीसंत की लड़ाई में कूदे Irfan Pathan

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गौतम गंभीर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए इरफान पठान ने लिखा है कि, ‘मुस्कुराते रहना ही बेस्ट जवाब होता है भाई।’ अब इस रिप्लाई से जाहिर है कि इस लड़ाई में इरफान पठान ने गंभीर को सपोर्ट किया है। ऐसे में इरफान के इस रिप्लाई से श्रीसंत को मिर्ची लगना तया है। तो अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इसपर श्रीसंत का क्या रिएक्शन रहता है?

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि ये वाक्या इंडिया कैपिटल्स की बल्लेबाजी के दौरान देखने को मिला, जब गंभीर बल्लेबाजी कर रहे थे और उनके सामने गेंदबाजी कर रहे थे श्रीसंत। इस दौरान श्रीसंत की गेंद पर गंभीर ने 1 छक्का और 1 चौका जड़ दिया था, जिससे वो थोड़ा खफा नजर आए।

इस दौरान तीसरी गेंद उन्होंने सही लेन्थ पर डाली और गंभीर ने उसे डिफेंस कर रोक दिया। हालांकि इस दौरान श्रीसंत ने कुछ टिप्पणी कर दी और बस फिर क्या था? गंभीर भी कहा रुकने वाले थे। उन्होंने भी श्रीसंत पर पलटवार शुरू कर दिया। हालांकि इसके बाद मामला आगे बढ़ने से पहले टीम के बाकी सदस्यों और अंपायर ने मिलकर दोनों को शांत करवाया। हालांकि इसके बाद अब दोनों की लड़ाई सोशल मीडिया के जरिए भी जारी है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...