गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए सेलेक्ट की अपनी प्लेइंग इलेवन टीम

Kiran Yadav
Updated On:
Gautam Gambhir selected his playing XI team for the match against Pakistan

गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए सेलेक्ट की अपनी प्लेइंग इलेवन टीम : भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। गंभीर ने अपनी इस प्लेइंग इलेवन में दिनेश कार्तिक को शामिल नहीं किया है। उन्होंने इसकी बजाय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका दिया है। इसके अलावा गंभीर ने भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह में से किसी एक तेज गेंदबाज को मौका देने की बात कही है।

भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में 23 अक्टूबर को मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के ऊपर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। हर कोई भारत-पाकिस्तान मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इसके साथ ही मुकाबले को लेकर काफी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। कई पूर्व खिलाड़ी इस मैच के लिए भारत के प्लेइंग इलेवन की भविष्यवाणी कर रहे हैं।

इसी कड़ी में गौतम गंभीर ने अपनी प्लेइंग इलेवन का चयन किया है जहां उन्होंने कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। गंभीर ने जी न्यूज पर बातचीत के दौरान कहा ‘केएल राहुल और रोहित शर्मा ओपन करेंगे और विराट कोहली तीसरे नंबर पर आएंगे। सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर खेलेंगे। वहीं गंभीर ने इस प्लेइंग इलेवन में कार्तिक की बजाय पंत को मौका दिया है। गंभीर के मुताबिक एक फिनिशर के तौर पर दिनेश कार्तिक का रोल बहुत कम रह गया है। वहीं ऋषभ पंत एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिनका इस्तेमाल आप बतौर फ्लोटर भी कर सकते हैं। अगर टीम के विकेट जल्दी गिरते हैं तो फिर पंत को ऊपर भी भेजा जा सकता है।

गेंदबाजी में गौतम गंभीर ने युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल को दो स्पिनर्स के रूप में अपनी टीम में चुना है। वहीं तेज़ गेंदबाज़ी में मोहम्मद शमी और हर्षल पटेल को चुना है। गंभीर ने भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह में से किसी एक गेंदबाज को चुनने की बात कही है।

गौतम गंभीर की भारतीय XI पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए कुछ इस प्रकार है :

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह/भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...