“भाड़ में जाए भारत”,जावेद मियांदाद के बयान को लेकर वेंकटेश प्रसाद ने दिया करारा जवाब

Kiran Yadav
Published On:
"Go to hell with India", Venkatesh Prasad gave a befitting reply to Javed Miandad's statement

“भाड़ में जाए भारत”, जावेद मियांदाद के बयान को लेकर वेंकटेश प्रसाद ने दिया करारा जवाब : एशिया कप 2023 के आयोजन स्थान को लेकर अभी पुष्टि नहीं हुई है। 4 फरवरी को एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने बहरीन में एक बैठक की, जिसमें यह तय किया गया कि एशिया कप 2023 कहाँ आयोजित किया जाएगा। हालांकि अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है और कहा जा रहा है कि मार्च के महीने में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा.

तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार एशिया कप पाकिस्तान की जगह यूएई या श्रीलंका में खेला जा सकता है. पिछले साल बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस बारे में पहले ही कहा था कि अगर एशिया कप 2023 पाकिस्तान में खेला जाता है तो भारत वहां का दौरा नहीं करेगा और इसलिए इसे न्यूट्रल वेन्यू पर ही आयोजन किया जाना चाहिए.

इस पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने कहा था, ‘अगर भारत पाकिस्तान नहीं आना चाहे तो भाड़ में जाए।’

अब जावेद के इस बयान पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने अपना पक्ष रखा है. उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर पर ट्वीट किया कि, ‘लेकिन वह नरक में जाने से इनकार कर रहे हैं.’

ये भी पढ़े : नेपाल क्रिकेट संघ ने बनाया भारतीय दिग्गज को टीम का मुख्य कोच

रविचंद्रन अश्विन ने भी दिया जावेद मियांदाद को करारा जवाब

जावेद मियांदाद के इस बयान पर अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी अपना पक्ष रखा है. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल में कहा,

“लेकिन हम इस चीज को पहले भी कई बार होते हुए देख चुके हैं। हमने जब भी कहा है कि एशिया कप उनके घर में नहीं होगा, उन्होंने कहा है कि वो लोग हमारे घर खेलने नहीं आएंगे.”

बता दें, जय शाह के बयान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा था कि अगर भारत पाकिस्तान में एशिया कप खेलने नहीं आता है तो पाकिस्तान भी वनडे वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा की एशिया कप के आयोजन को लेकर क्या फैसला होगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

|

qmnyi1hwontqsn165y

f11e9k5

IND vs SL
|

IND vs SL : शुभमन गिल के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, सिर्फ 30 रन बनाते ही चेतेश्वर पुजारा को छोड़ देंगे पीछे

IND vs SL – भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज से ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, गिल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। बाएं ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, देवदत्त पडिक्कल को मिला बड़ा मौका; सरफराज-शेख रशीद पर नजर

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ...

BCCI
|

BCCI : खिलाड़ियों की चोटों पर BCCI सख्त, देवजीत सैकिया VVS लक्ष्मण से करेंगे मुलाकात

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों चोटों की समस्या से जूझ रही है। एक के बाद एक खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण ...

Rodrigues
|

Rodrigues : जेमिमा रोड्रिग्स ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी संशय; चार्ली नॉट लेंगी जगह

Rodrigues – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मौजूदा द हंड्रेड टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा ...