IPL 2023: Qualifier-2 में GT ने MI को दी करारी मात, लगातार दूसरी बार फाइनल में बनाई जगह

Ankit Singh
Published On:
MI VS GT

IPL 2023 Playoff में बीते दिन Qualifier-2 मुकाबला Mumbai Indians और Gujarat Titans के बीच Ahmedabad के Narendra Modi Stadium में खेला गया, जिसमें GT ने MI को बड़े रनों के अंतर से मात दे दी। दरअसल, इस मैच में MI Paltan को GT के हाथों 62 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ गुजरात टाइटंस ने IPL 2023 Final में अपनी जगह पक्की कर ली है।

GT ने MI को दिया 234 रनों का लक्ष्य

आपको बता दें कि बीते दिन MI कप्तान Rohit Sharma ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन उनका ये फैसला उनके लिए काफी भारी पड़ गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी GT ने 20 ओवर में महज 3 विकेट गंवाकर MI के सामने 234 रनों का लक्ष्य रखा, जिसमें एक बार फिर Shubman Gill इस मैच के हीरो रहे, जिन्होंने 60 गेंदों में 129 रनों का पारी खेली।

mumbai indians lost

171 रनों पर ढेर हुई MI Paltan

234 रनों का पीछा करने उतरी MI की किस्मत दूसरी पारी में भी अच्छी नहीं रही और Gujarat Titans के गेंदबाजों के सामने महज 171 रनों पर सिमट गई। MI की तरफ से Surya Kumar Yadav 61(38), Tilak Verma 43(14) और Cameron Green 30(20) ने मुंबई की डूबती हुई नाव को संभालने की कोशिश जरूर की लेकिन गुजरात के गेंदबाजों के सामने उनको भी हार माननी पड़ी, लिहाजा, नतीजा ये रहा कि MI को इस मैच में 62 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

FxEb5n aUAEMYbT

लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची GT

गौरतलब है कि बीते मैच में मुंबई को मात देने के बाद गुजरात की टीम इस साल फाइनल में जाने वाली दूसरी टीम बन गई है। इसी के साथ गुजरात के लिए ये लगातार दूसरा साल है जब उन्होंने फाइनल में एंट्री की है। बीते साल भी गुजरात ने फाइनल में एंट्री करते हुए IPL Trophy पर अपना कब्जा जमाया था। वहीं अब इस सीजन के फाइनल में गुजरात Chennai Super Kings के साथ फाइनल में टक्कर लेती नजर आएगी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...