GT vs DC: दिल्ली के खिलाफ गुजरात को मिली करारी हार, होम ग्राउंड में 6 विकटों से हारी गिल की सेना

Pranjal Srivastava
Published On:
GT vs DC

बीती रात बुधवार को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें DC ने GT को 6 विकटों से मात दे दी। इस मुकाबले की शुरूआत से ही दिल्ली का पलड़ा भारी लग रहा था। वहीं गुजरात के बल्लेबाज दिल्ली के गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गए।

इस दौरान गुजरात की तरफ से ना तो कप्तान Shubman Gill का बल्ला चला और ना ही David Miller का। दिल्ली के गेंदबाज गुजरात के बल्लेबाजों पर भारी पड़ गए और नतीजा ये रहा कि GT अपनी पारी के दौरान 100 रनों का आंकड़ा भी पार ना कर सकी।

GT के बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन

बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात दूसरे ओवर से ही फिस्स साबित हुई। इस दौरान Shubman Gill अपना विकेट गंवाने वाले पहले बल्लेबाज बने। बस फिर क्या था। इसके बाद तो 50 रन के आंकडे तक पहुंचते-पहुंचते आधी से ज्यादा GT टीम पवेलियन पहुंच गई। हालांकि अंत में Rashid Khan ने 24 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की बदौलत 31 रनों की पारी खेलकर जैसे-जैसे गुजरात को 89 रन के स्कोर तक पहुंचाया।

इस दौरान दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे Mukesh Kumar, जिन्होंने अपने स्पेल के दौरान 2.3 ओवर में महज 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं Tristan Stubbs और Ishant Sharma ने भी 2-2 सफलता हासिल की।

6 विकेट से जीती DC

Delhi Capitals के लिए ये स्कोर बेहद ही आसान था। महज 90 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरूआत भी कुछ खास नहीं रही। पहले Prithvi Shaw और फिर Jack Fraser McGurk के आउट होने के बाद अगले 2 विकेट भी जल्दी ही गिर गए। हालांकि लक्ष्य भी तो बड़ा नहीं था। ऐसे में अंत में Rishabh Pant और Sumit Kumar की जोड़ी ने अपनी टीम को जीत दिला दी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...