GT vs DC: दिल्ली के खिलाफ करारी हार के बाद परेशान नजर आए शुभमन गिल, बोलें – “मैं कहूंगा कि खराब शॉट चयन…”

Pranjal Srivastava
Published On:
GT vs DC

बीती रात बुधवार को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें DC ने GT को 6 विकटों से मात दे दी। इस मुकाबले की शुरूआत से ही दिल्ली का पलड़ा भारी लग रहा था। वहीं गुजरात के बल्लेबाज दिल्ली के गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गए।

इस मैच (GT vs DC) में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी कुछ खास नहीं कर पाए। ऐसे में इस शर्मनाक हार के बाद गिल काफी दुखी नजर आए। उन्होंने मैच के बाद टीम की गलतियों के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें मिलाकर उनकी टीम के सभी बल्लेबाज खराब शॉट सेलेक्शन की वजह से अपना विकेट गंवा बैठे।

“हमारी बल्लेबाजी बहुत औसत थी” – Shubman Gill

Delhi Capitals के खिलाफ इस करारी हार के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने मैच प्रेजेंटर से बात करते हुए इस शर्मनाक हार की वजह भी बताई और ये भी खुलासा किया कि इस मैच में उनकी टीम से कहां गलती हुई। दरअसल, गिल ने इस मैच में हार की वजह अपनी टीम की बल्लेबाजी को बताया।

बता दें कि गिल ने कहा कि, “हमारी बल्लेबाजी बहुत औसत थी और आगे बढ़ना और मजबूत वापसी करना जरूरी है। विकेट ठीक था, अगर आप कुछ आउट हुए खिलाड़ियों को देखें तो इसका पिच से कोई लेना-देना नहीं था। मैं कहूंगा कि खराब शॉट चयन।”

मैच का हाल

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी Gujarat Titans की बल्लेबाजी काफी खराब रही और सभी शुरूआती बल्लेबाज DC के गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। GT की तरफ से Rashid Khan ने सर्वाधिक रनों की पारी खेली। उन्होंने 24 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 31 रन बनाए। उनकी इस पारी के बदौलत भी GT 20 ओवर में महज 89 रन पर ही ढेर हो गई।

इस मैच में दिल्ली की जीत के हीरो रहे Mukesh Kumar, जिन्होंने अपने स्पेल के दौरान 2.3 ओवर में महज 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं Tristan Stubbs और Ishant Sharma ने भी 2-2 सफलता हासिल की। वहीं 90 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरूआत भी कुछ खास नहीं रही और टीम ने सस्ते में 4 विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बावजूद अंत में Rishabh Pant और Sumit Kumar की जोड़ी ने अपनी टीम को जीत दिला दी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...