“फैंस की आलोचनाओं से परेशान नहीं हार्दिक…”, पांड्या के सपोर्ट में खड़े हुए Ishan Kishan

Pranjal Srivastava
Published On:
Ishan Kishan

IPL 2024 में हार की हैट्रिक लगाने के बाद आखिरकार अब Mumbai Indians ने अपने जीत का सफर शुरू कर लिया है। टीम ने लगातार 2 मैच जीतकर साबित किया है कि वो अभी भी गेम में हैं। इस बीच हार्दिक पांड्या को लेकर फैंस की नाराजगी भी धीरे-धीरे समाप्त होती नजर आ रही है।

गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट की शुरूआत के पहले से ही जब से Hardik Pandya को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था, तभी से फैंस द्वारा उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि अब MI के दोबारा लय में आने के बाद फैंस के दिल में हार्दिक के लिए नाराजगी समाप्त हो रही है। इस बीच अब हार्दिक के जिगरी दोस्त और MI के स्टार ओपनर Ishan Kishan ने हार्दिक पांड्या को लेकर चौकाने वाला बयान दिया है।

108097437

“फैंस की आलोचनाओं से परेशान नहीं हार्दिक…” – Ishan Kishan

दरअसल, Mumbai Indians ने अपने आखिरी मुकाबले में RCB को 7 विकेट से मात दे दी। ऐसे में इस टूर्नामेंट में MI की लगातार दूसरी जीत के बाद अब हार्दिक के जिगरी दोस्त ईशान किशन ने उन्हें लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल, ईशान ने कहा है कि फैंस की आलोचनाओं से हार्दिक परेशान नहीं हैं।

ईशान किशन ने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि, “आने वाले खेलों में, वह बल्ले से (अच्छा) प्रदर्शन करेगा और लोग उसे फिर से प्यार करना शुरू कर देंगे। क्योंकि आप अच्छा कर रहे हैं और लोग आपकी मेहनत को पहचानेंगे भी। आप किस दौर से गुजर रहे हैं और अभी भी आप टीम के लिए क्या कर रहे हैं।” 

वहीं ईशान ने आगे कहा कि, “मुझे लगता है कि लोग इसे पहचानते हैं और हमारे प्रशंसक भी ऐसे ही हैं। वे आपके प्रति थोड़े कठोर हो सकते हैं, लेकिन साथ ही, जब आप दिखाते हैं कि यह आपको परेशान नहीं कर रहा है, और आप अच्छी स्थिति में हैं और अच्छा प्रदर्शन करने के इच्छुक हैं, तो यह बदल सकता है। आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...