हार्दिक पांड्या और केन विलियमसन वेलिंगटन में मगरमच्छ की बाइक पर सवारी करते हुए नज़र आए , वीडियो हुआ वायरल

Kiran Yadav
Published On:
Hardik Pandya and Kane Williamson were seen riding a crocodile bike in Wellington, video went viral

हार्दिक पांड्या और केन विलियमसन वेलिंगटन में मगरमच्छ की बाइक पर सवारी करते हुए नज़र आए , वीडियो हुआ वायरल : न्यूजीलैंड और भारत (NZ vs IND) के बीच 18 नवंबर से तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है. ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टी 20 विश्व कप 2022 खेलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड पहुंच गई है। इसी बीच न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या का टी20 सीरीज के लिए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ब्लैककैप्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर हार्दिक और विलियमसन का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों खिलाड़ी मगरमच्छ की बाइक पर सवार नजर आ रहे हैं। यह मगरमच्छ बाइक एक रिक्शा और साइकिल के समान है जो न्यूजीलैंड में लोकप्रिय है। ब्लैककैप्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,

“मगरमच्छ बाइक पर केन विलियमसन और हार्दिक पांड्या “

ये भी पढ़े : क्या आईपीएल ऑक्शन बदल सकती है रज़ा की किस्मत ?

अपने दोनों चहेते खिलाड़ियों को इस अंदाज में देखना फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. उनका कहना है कि दोनों की ऐसी एंट्री अच्छी लग रही है.

इस पर एक फैन ने लिखा कि टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दोनों टीमें बाहर हो गईं और अब बारी है रिक्शा खींचने की. वहीं एक अन्य फैन का कहना है कि वह इस सीरीज के लिए काफी उत्साहित हैं और इसके शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकते.

बता दें, भारत और न्यूजीलैंड दौरे का पहला टी20 मैच 18 नवंबर को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत के कई बड़े खिलाड़ी इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं और उन्हें आराम दिया गया है. ऐसे में हार्दिक पांड्या को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत टी20 टीम :

हार्दिक पांड्या (कप्‍तान), ऋषभ पंत (उप-कप्‍तान), शुभमन गिल, इशान किशन, दीपक हूडा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्‍मद स‍िराज, भुवनेश्‍वर कुमार और उमरान मलिक।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...