Hardik Pandya ने अपने पहले ही ओवर में तोड़ी पाकिस्तान की कमर, Babar Azam को किया क्लीन बोल्ड, Watch Video!

Pranjal Srivastava
Published On:
Hardik Pandya

भारत और पाकिस्तान के बीच Asia Cup 2023 सुपर 4 का मुकाबला बीते दिन यानी 11 सितंबर को वहीं से शुरू हुआ, जहां 10 सितंबर को बारिश के कारण रुका था। इस मैच के लिए खास तौर पर रिजर्व डे रखा गया था और भारतीय टीम ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया। 

ये भी पढ़े: IND vs PAK: पाकिस्तान की इस गलती की वजह से सोशल मीडिया पर आ गई मीम्स की बाढ़, Gautam Gambhir और Mohammed Kaif भी रह गए हैरान, Watch Video!

Team India ने 50 ओवर में 8 विकेट रहते 356 रन बना लिए। वहीं इसके जवाब में पाकिस्तान टीम को 50 रन से पहले ही पहला झटका लग गया। इसके बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान Babar Azam अपनी टीम को संभालने के लिए क्रीज पर उतरे, लेकिन इससे पहले की वो ठीक से सेट हो पाते। Hardik Pandya ने उनकी गिल्लियां बिखेर दी।

Hardik Pandya ने बाबर आजम को सस्ते में भेजा पवेलियन

दरअसल, ये नजारा मैच के 11वें ओवर में देखने को मिला, जब हार्दिक पांड्या मैच का अपना पहला ओवर लेकर आए। उनके आने के पहले से ही Jasprit Bumrah और Mohammed Siraj ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर दबाव बना रखा था। ऐसे में 11वें ओवर की चौथी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी का जबरदस्त क्लास दिखाया और उनकी गेंद टप्पा पड़ते ही अंदर की तरफ भागी और बुलेट की तेजी से बाबर आजम की गिल्लियां बिखेर गई।

ये भी पढ़े: मैदान में बारिश शुरू होते ही Fakhar Zaman ने किया कुछ ऐसा, कमेंटेटर भी करने लगे तारीफ, Watch Video!

महज 10 रन पर आउट हुए Babar Azam

गौरतलब है कि Babar Azam सिर्फ पाकिस्तान के ही नहीं बल्कि वनडे क्रिकेट में इस समय दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं। हालांकि पांड्या की गेंद के सामने वो 24 गेंदों में 2 चौकों की मदद से महज 10 रन बनाकर ही पवेलियन वापस लौट गए।

वनडे के नंबर 1 बल्लेबाज को ऐसे सस्ते में पवेलियन लौटता देख पाकिस्तानी फैंस मायूस हो गए। खास बात तो यह है कि इससे थोड़ी देर पहले ही पाकिस्तान के ओपनर Imam-Ul-Haq को बुमराह ने चलता किया था। ऐसे में 50 रन के भीतर ही पाकिस्तान के 2 विकेट गिरने से पूरी टीम की कमर ही टूट गई।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...