Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया के अफेयर की चर्चा – माहिका शर्मा का नाम भी आया सामने

Atul Kumar
Published On:
Hardik Pandya

Hardik Pandya – भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अक्सर अपने खेल के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनका नाम माहिका शर्मा से जुड़ रहा है।

इससे पहले खबरें थीं कि वह ब्रिटिश सिंगर और मॉडल जैस्मिन वालिया को डेट कर रहे थे। वहीं, नताशा स्टांकोविक से तलाक के बाद हार्दिक की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा में है।

जैस्मिन वालिया का पोस्ट बना चर्चा का कारण

सोशल मीडिया पर जैस्मिन वालिया का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा कि उनका पिछला रिलेशन करीब 2 साल चला। इस पर एक यूजर ने कमेंट किया, “अगर आपका रिश्ता 2 साल चला तो इसका मतलब आप और हार्दिक पांड्या उनके तलाक से काफी पहले से साथ थे।

तलाक का ऐलान जुलाई 2024 में हुआ, यानी आप दोनों करीब 1 साल पहले से ही डेट कर रहे थे।”
इस कमेंट पर जैस्मिन का ‘लाइक’ करना लोगों को इस रिश्ते की ओर इशारा करता नजर आया और अफवाहों को और हवा मिल गई।

नताशा से तलाक और नए अफेयर की चर्चा

तलाक के तुरंत बाद हार्दिक और जैस्मिन की कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिनमें दोनों एक ही समय पर एक ही लोकेशन पर नजर आए। इसके बाद उनके अफेयर की चर्चा तेज हो गई। हालांकि अब हार्दिक का नाम माहिका शर्मा से जुड़ रहा है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद उनका और जैस्मिन का रिश्ता खत्म हो चुका है।

अभी भी सब कुछ अटकलों पर

फिलहाल न तो हार्दिक पांड्या और न ही जैस्मिन वालिया ने इस रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। न ही माहिका शर्मा या नताशा स्टांकोविक ने इस मामले पर कुछ कहा है। ऐसे में यह साफ है कि फिलहाल सोशल मीडिया पर जो भी चल रहा है, वह सिर्फ कयास ही हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

Sri Lanka Women
|

Sri Lanka Women : बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंची

Sri Lanka Women – श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस एशिया कप 2026 के 10वें मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर लगातार ...

South Africa
|

South Africa: जिम्बाब्वे को फाइनल में 48 रन से हराकर साउथ अफ्रीका ने जीती ट्राई सीरीज, ब्रेविस बने टूर्नामेंट के हीरो

South Africa – साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को फाइनल मुकाबले में 48 रनों से हराकर ट्राई सीरीज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। ...

Australia
|

Australia : 8 साल बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, लाबुशेन को फिर मिला मौका; देखें पूरी टीम

Australia – ऑस्ट्रेलिया ने 9 अक्टूबर से शुरू होने वाले साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनी टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई ...

Dhawan
|

Dhawan : टीम इंडिया में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों से भेदभाव? शिखर धवन ने दिया दो टूक जवाब

Dhawan – भारतीय क्रिकेट में जगह बनाना हर खिलाड़ी का सपना होता है। देशभर में जिला, राज्य और घरेलू स्तर पर हजारों खिलाड़ी क्रिकेट ...

Rinku Singh
|

Rinku Singh : यूपी टी20 में कप्तानी से मचाया धमाल, मेरठ को बनाया चैंपियन

Rinku Singh – रिंकू सिंह की अगुवाई वाली मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी20 लीग 2026 के फाइनल में शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब ...

Asia Cup
|

Asia Cup : पाकिस्तान कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल? हारते ही बिगड़ सकता है समीकरण

Asia Cup – महिला टी20 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। टूर्नामेंट में अब तक भारत और ...