Asia Cup 2025 : हार्दिक पांड्या पहुंचे अर्शदीप के बाद दूसरे पायदान पर – युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड टूटा

Atul Kumar
Published On:
Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 – टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एशिया कप 2025 सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रच दिया।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में फखर जमां का विकेट लेते ही हार्दिक भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टी20 इंटरनेशनल गेंदबाज बन गए। उन्होंने अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ दिया।

हार्दिक पांड्या ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

हार्दिक के खाते में अब 118 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 97 विकेट दर्ज हो चुके हैं। उन्होंने चहल को पछाड़ा, जिनके नाम 80 मैचों में 96 विकेट हैं। चहल ने भारत के लिए आखिरी मैच अगस्त 2023 में खेला था और तब से टीम से बाहर चल रहे हैं।

भारत के टॉप T20I विकेट टेकर गेंदबाज

रैंकखिलाड़ीमैचविकेट
1अर्शदीप सिंह64100
2हार्दिक पांड्या11897
3युजवेंद्र चहल8096
4जसप्रीत बुमराह7392
5भुवनेश्वर कुमार8790

एशिया कप में नया मुकाम

हार्दिक पांड्या सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि एशिया कप इतिहास में भी खास उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। वे टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

इस मामले में उन्होंने अफगानिस्तान के राशिद खान और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा की बराबरी की। तीनों के नाम अब 14-14 विकेट दर्ज हैं।

पाकिस्तान की खराब शुरुआत

मैच में पाकिस्तान की पारी की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। तीसरे ओवर में फखर जमां (15 रन, 9 गेंद, 3 चौके) हार्दिक पांड्या की गेंद पर शिकार बने। उनका शॉट बल्ले के किनारे से निकला और विकेटकीपर संजू सैमसन ने शानदार कैच पकड़ा। यह झटका पाकिस्तान के मनोबल को हिला देने वाला साबित हुआ।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...