खराब अंपायरिंग से नाराज Harmanpreet Kaur ने मैच प्रेजेंटेटर पर उतारा गुस्सा, बोली सुन हो गई बोलती बंद, Watch Video!

Pranjal Srivastava
Published On:
Harmanpreet Kaur

भारतीय महिला टीम और बांग्लादेशी महिला टीम के बीच खेली जा रही 3 वऩडे मैचों की श्रृंखला आखिरकार अब खत्म हो चुकी है, जिसका फाइनल मुकाबला टाई पर खत्म हुआ। इस मैच में पहले तो बारिश ने खलल डाली और अंत में भारतीय महिला टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 3 रनों की जरूरत थी।

dezas

हालांकि इस दौरान महिला खिलाड़ियों से महज 2 ही रन लग पाए, लिहाजा, ये मैच टाई हो गया और बारिश की रूकावट और निर्धारित समय पर मैच पूरा होने के कारण अंपायर ने सुपर ओवर कराने से इंकार कर दिया। ऐसे में इस मैच के दौरान पहले ही अंपायर के कुछ खराब फैसलों के कारण कप्तान Harmanpreet Kaur भड़की हुई थी, लेकिन अंत में सुपर ओवर ना करवाने के फैसले ने उनकी नाराजगी को शिखर पर पहुंचा दिया, जिसका खामियाजा मैच प्रेजेंटेटर को भुगतना पड़ा।

ये भी पढ़ें: Asia Cup (50 Over) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

खराब अंपायरिंग से नाराज हुई Harmanpreet Kaur

आपको बता दें कि इस मैच के दौरान शुरुआत से ही अंपायर के कुछ फैसलों को लेकर भारतीय टीम असमंजस में दिखी। कई फैसलों ने तो सभी को हैरान तक कर दिया। ऐसे में हरमनप्रीत पहले से ही नाराज बैठी हुई थी। ऊपर से अजीबो-गरीब तरीके से आउट होने पर उन्होंने अपना बल्ला सीधे विकेट पर दे मारा। साथ ही अंपायर से कुछ बहस करती हुई पवेलियन लौट गई।

उनका गुस्सा यही शांत नहीं हुआ। मैच के दौरान बारिश के खलल और समय सीमा पर मैच समाप्त होने के कारण जब टाई मैच के बाद सुपर ओवर करवाने से इंकार किया गया तो हरमनप्रीत कौर का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा और मैच प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने इस जाहिर भी किया।  

f08364269a3d0701b3478b5bdcc6a98f

ये भी पढ़ें:International Cricket में 0 पर आउट हुए बिना लगातार 100 से ज्यादा पारियां खेलने वाले खिलाड़ी

मैच प्रेजेंटेशन के दौरान Harmanpreet के बिगड़े बोल

आपको बता दें कि मैच खत्म होने के बाद मैच प्रेजेंटेशन के दौरान जब Harmanpreet Kaur से मैच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने करारा जवाब देते हुए सबकी बोलती ही बंद करदी। दरअसल, हरमनप्रीत ने कहा कि, “मुझे लगता है कि इस खेल से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। जिस तरह की अंपायरिंग हो रही थी, हम बहुत हैरान थे। अगली बार जब हम बांग्लादेश आएंगे तो सुनिश्चित करेंगे कि हमें इस प्रकार की अंपायरिंग से निपटना होगा और उसके अनुसार खुद को तैयार करना होगा”।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...