Harmanpreet Kaur : हरमनप्रीत गेंदबाजों ने लगातार मौके बनाए, जीत से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा

Atul Kumar
Published On:
Harmanpreet Kaur

Harmanpreet Kaur – भारत की महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को इतिहास रच दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में 102 रन से हराकर न सिर्फ सीरीज में बराबरी की, बल्कि महिला वनडे इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को 100 से ज्यादा रनों से मात दी।

इस यादगार जीत की नायिका रहीं स्टार ओपनर स्मृति मंधाना, जिन्होंने 91 गेंदों में 117 रन की शानदार पारी खेली और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुनी गईं।

सीरीज का पहला वनडे भारत चार आसान कैच छोड़ने की वजह से आठ विकेट से हार गया था, लेकिन दूसरे मैच में भले ही टीम ने छह कैच टपकाए, गेंदबाजों ने लगातार मौके बनाए और आखिरकार टीम इंडिया ने मैच पर पूरी पकड़ बना ली।

स्मृति मंधाना का ताबड़तोड़ शतक

मंधाना की यह पारी उनके करियर का दूसरा सबसे तेज़ शतक रहा। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने भारतीय टीम को लगभग 300 रन तक पहुँचाया, जिसने मैच की दिशा तय कर दी। हर चौका-छक्का मैदान में गूंजता रहा और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर गया।

हरमनप्रीत कौर की बड़ी जीत पर प्रतिक्रिया

मैच के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा,
“आज भी कुछ मौके हमसे छूटे, लेकिन हमारे गेंदबाज बार-बार हमें वापसी का मौका देते रहे। यही वजह रही कि हम बड़ा अंतर बनाकर जीत पाए। इस सीरीज में हमारी कोशिश है कि हर किसी को मौका दिया जाए। आज की टीम कॉम्बिनेशन से मैं खुश हूं क्योंकि सभी ने जिम्मेदारी ली।”

हरमनप्रीत ने आगे कहा कि नतीजा टीम के आत्मविश्वास के लिए अहम है। उनका मानना है कि सरल और स्पष्ट रणनीति पर टिके रहने से भारत लगातार अच्छे परिणाम हासिल कर रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा सबक

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने हार को स्वीकार करते हुए कहा,
“यह मैच हमारे लिए बड़ी सीख है। भारत आज खेल के हर विभाग में बेहतर रहा। विश्व कप से पहले यह सीरीज हमें अपनी कमजोरियों को समझने और सुधारने का अवसर दे रही है।”

अब नजरें तीसरे वनडे पर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का निर्णायक तीसरा और आखिरी वनडे 20 सितंबर को खेला जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया इस ऐतिहासिक जीत को आगे बढ़ाते हुए सीरीज भी अपने नाम करती है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...