Harry Brook ने इंग्लैंड के लिए रच दिया इतिहास, महज 18 टेस्ट पारियों में किया ये बड़ा कारनामा

Ankit Singh
Published On:
Harry Brook

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में जहां पहले दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला, तो वहीं दूसरे दिन इंग्लिश खिलाड़ियों पर बैजबॉल का खुमार सवार दिखा। सबसे पहले ओपनिंग करने आए Zak Crawley ने कंगारू गेंदबाजों की धुनाई की और इसके बाद Joe Root ने रही सही कसर पूरी कर दी।

ezgif.com gif maker 9

ये भी पढ़े: Ashes 2023: बेन स्टोक्स ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बनें ये खास कारनामा करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी

Harry Brook ने किया बड़ा कारनामा

वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने आए युवा इंग्लिश बल्लेबाज Harry Brook ने इंग्लैंड के लिए इतिहास रच दिया। दरअसल, हैरी ब्रुक ने महज 18 टेस्ट पारियों में ही दिग्गज इंग्लिश बल्लेबाज Andrew Strauss का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इंग्लैंड के लिए 18 टेस्ट पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

q3erda

ये भी पढ़े: Joe Root के बैजबॉल फीवर पर Josh Hazlewood ने लगाया ब्रेक, क्लीन बोल्ड कर भेजा पवेलियन, Watch Video!

Harry Brook ने इंग्लैंड के लिए रचा इतिहास

आपको बता दें कि हैरी ब्रुक ने टेस्ट मैच में डेब्यू के दिन से ही एक के बाद एक कई धमाल किए हैं। उन्होंने 24 साल की उम्र में ही 18 पारियों में 64.06 की स्ट्राइक रेट से 1089 रन ठोक दिए हैं। इस दौरान उन्होंने अपने नाम टेस्ट में चार शतक और छह अर्धशतक भी दर्ज किए हैं। इस कारनामे के साथ ही ब्रुक टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए 18 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड Andrew Strauss के नाम दर्ज था, जिन्होंने टेस्ट मैच की 18 पारियों में 971 रन बनाए थे।

F1lAHTKXgAAkWPT

मैच का हाल

मैच की बात करें अगर तो मैनचेस्टर में पहले बल्लेबाजी करते हुए सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 317 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने पहली ही पारी में 592 रन बना लिए। इस दौरान इंग्लिश ओपनर Zak Crawley ने दमदार 189 रनों की पारी खेली। वहीं इसके बाद तीसरा दिन समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...