‘वर्ल्ड कप खेलना है…’, Dinesh Karthik की तूफानी पारी पर रोहित शर्मा ने ली चुटकी, Watch Video

Pranjal Srivastava
Published On:
Dinesh Karthik

बीती रात MI और RCB के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शानदार मुकाबला खेला गाया, जिसमें दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि अंत में MI ने RCB को 7 विकटों से मात दी। इस दौरान RCB की टीम को भी कमजोर नहीं कहा जा सकता, क्योंकि उन्होंने भी काफी शानदार प्रदर्शन किया। पहले कप्तान Du Plesis ने 61 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

वहीं इसके बाद Rajat Patidar ने भी महज 26 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया और अंत में Dinesh Karthik ने आकर सिर्फ 23 गेंदों पर 53 रन ठोक डाले। दिनेश ने वानखेडे स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को 196 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि जैसे ही कार्तिक ने अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की रोहित शर्मा ने मजाकिया मूड में उनकी चुटकी लेनी शुरू कर दी।

Dinesh Karthik की तूफानी पारी पर रोहित का रिएक्शन

इस दौरान के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें आप देख सकते हैं कि जैसे ही दिनेश कार्तिक अपनी हाफ सेंचुरी कम्पलीट करते हैं। रोहित उनकी तरफ विकेट के पीछे दौड़कर आते हैं और कहते हैं, “वर्ल्ड कप खेलना है इसको।” रोहित और कार्तिक की मस्ती का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मैच का हाल

मैच की बात करें अगर तो इस मुकाबले में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। इस दौरान कप्तान Du Plesis 61(40), Rajat Patidar 50(26) और Dinesh Karthik 53(23) ने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेली। वहीं MI के तेज गेंदबाज बुमराह ने अकेले ही 5 विकेट झटके।

वहीं दूसरी तरफ MI की तरफ से शुरूआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली। इस दौरान Ishan Kishan 69(34), Rohit Sharma 38(24), Suryakumar Yadav 52(19) और Hardik Pandya 21(6) की तूफानी पारियों ने MI को जीत दिलाई। आखिरकार MI ने इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...