“वह भविष्य में भारत के काफी बड़े प्लेयर…”, Suresh Raina हुए रिंकू सिंह की बल्लेबाजी के फैन, कह दी बड़ी बात

Pranjal Srivastava
Published On:
Suresh Raina

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज अभी भी जारी है, जिसमें भारतीय टीम ने 3-1 से अपना कब्जा कर लिया है। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला अब 3 दिसंबर को खेला जाना है। इस सीरीज पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। हालांकि ब्लू टीम के एक खिलाड़ी ने इस सीरीज में काफी शानदार बल्लेबाजी की है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं Team India के विस्फोटक बल्लेबाज Rinku Singh की, जिन्होंने हर एक मुकाबले के बाद खुद को और बेहतर खिलाड़ी साबित किया है। कई दिग्गजों का मानना है कि वो आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का चमकता सितारा बन सकते हैं। इसी कड़ी में भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज Suresh Raina ने भी रिंकू सिंह की जमकर तारीफ की है और कहा है कि भविष्य में वो भारत के काफी बड़े खिलाड़ी बन सकते हैं।

Suresh Raina भी हुए Rinku Singh की बल्लेबाजी के मुरीद

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रैना ने हाल ही में न्यूज 24 मीडिया से बात करते हुए रिंकू सिंह की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि, “रिंकू जिस तरह का प्रदर्शन दिखा रहा है, इसमें कोई आशंका नहीं है कि वह भविष्य में भारत के काफी बड़े प्लेयर साबित हो सकते हैं।”

बता दें कि रैना ने आगे कहा कि, “जब वह उत्तर प्रदेश के लिए खेलता था, तब भी वह इतना ही कमाल का क्रिकेट दिखाता था। अलीगढ़ का लड़का आज पूरे यूपी को रिप्रजेंट कर रहा है। वह काफी निडर होकर खेलता है, अगर वह अपनी पारी का पहला गेंद भी खेल रहा है, तो भी उसके पास क्षमता है कि वह बड़े शॉट लगा सके।”

“टीम को जिसकी जरूरत थी वो मिल गया” – Suresh Raina

बता दें कि अपनी बातचीत के दौरान रैना ने आगे कहा कि, “भारतीय टीम को एक बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत थी, जो तूफानी अंदाज में खेल सके, मुझे लगता है कि रिंकू सिंह वह खिलाड़ी हैं, जिसे भारत अपनी मुख्य टीम में शामिल कर सकता है। रिंकू काफी मेहनती खिलाड़ी भी हैं, उसके पास क्षमता है कि वह टीम में मिली जिम्मेदारी को निभा सके।” बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान रिंकू सिंह का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा है। इस दौरान उन्होंने एक फीनिशर के तौर पर टीम को काफी अच्छा सपोर्ट दिया है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...