“मैं उन्हें टीम के आसपास भी नहीं फटकने दूंगा…”, T20 World Cup 2024 में शामिल आजम खान की फिटनेस पर इस पूर्व क्रिकेटर ने किया तीखा हमला

Pranjal Srivastava
Published On:
T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024 के लिए सभी टीमों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और सभी टीमों के स्क्वाड का ऐलान भी हो गया है। इसमें पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भी शामिल है। पाक स्क्वाड में इस मेगा टूर्नामेंट के लिए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज Azam Khan का नाम भी शामिल है, जो अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर आलोचकों के निशाने पर रहते हैं।

इस बीच अब हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने आजम खान की फिटनेस पर निशाना साधा हैं। दरअसल, अफरीदी ने ये दावा किया है कि फिटनेस एक खिलाड़ी के लिए मुख्य गुण है और आजम खान की फिटनेस उन्हें कभी भी पाकिस्तान टीम के करीब नहीं आने देेगी।

Shahid Afridi ने आजम खान की फिटनेस पर कसा तंज

दरअसल, हाल ही में अफरीदी ने आजम खान की फिटनेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, “फिटनेस मुख्य चीज है। यदि आप फिट हैं, तो आपकी शारीरिक भाषा मैदान पर इसका पता लगा देती है, चाहे वह बल्लेबाजी करते समय, गेंदबाजी करते समय या फील्डिंग करते समय हो। आप फिटनेस से समझौता नहीं कर सकते।

वहीं इसके आगे अफरीदी ने कहा कि, “जहां तक ​​फिटनेस का सवाल है तो मैं आजम खान को कभी भी टीम के आसपास भी नहीं फटकने दूंगा।”

इसके साथ ही अफरीदी ने आजम खान की फिटनेस को लेकर आने वाले मेगा टूर्नामेंट के लिए भी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि, “इंग्लैंड में, गेंद स्टंप के पीछे (कीपिंग करते समय) जाती है। लेकिन जब वे वेस्टइंडीज जाएंगे तो वहां गेंद उतनी ज्यादा नहीं चलेगी, नीची रहेगी। मुझे उम्मीद है कि उन्हें संघर्ष नहीं करना पड़ेगा, लेकिन मैं इस फिटनेस के साथ वेस्टइंडीज की परिस्थितियों में स्पिनरों के खिलाफ उनकी कीपिंग को लेकर चिंतित हूं, क्योंकि वहां गेंद नीची रहती है और आपको अपना शरीर भी नीचा रखना होता है।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...