2022 के लिए ICC ने महिला वनडे टीम ऑफ द ईयर का किया ऐलान , भारत के तीन खिलाड़ियों को मिली जगह

Kiran Yadav
Published On:
ICC announced the Women's ODI Team of the Year for 2022, three Indian players got place

2022 के लिए ICC ने महिला वनडे टीम ऑफ द ईयर का किया ऐलान , भारत के तीन खिलाड़ियों को मिली जगह : आईसीसी (ICC) ने महिलाओं की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम की घोषणा की है। हरमनप्रीत कौर को आईसीसी द्वारा घोषित वर्ष की महिला वनडे टीम की कप्तान बनाया गया है।

हरमनप्रीत ने पिछले साल वनडे में शानदार प्रदर्शन किया था। साल 2022 में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए उन्होंने शानदार बल्लेबाजी भी की थी. आईसीसी द्वारा घोषित सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे टीम में भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को भी जगह मिली है.

ICC द्वारा घोषित सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे टीम में भारत और दक्षिण अफ्रीका में से प्रत्येक में अधिकतम तीन खिलाड़ी हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की 2, इंग्लैंड की 2 और न्यूजीलैंड की एक महिला क्रिकेटर को टीम में शामिल किया गया है। हरमनप्रीत कौर को ICC वनडे महिला टीम ऑफ द ईयर की कप्तान बनाया गया है।

साल 2022 में वनडे क्रिकेट में टीम की कप्तानी करने के अलावा हरमनप्रीत कौर ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। हरमन ने पिछले साल वनडे में 2 शतक और 5 अर्धशतक लगाए थे।

ये भी पढ़े : 2022 के लिए ICC ने टेस्ट टीम ऑफ द ईयर का किया ऐलान , इस टीम में एक भारतीय खिलाड़ी शामिल

इसके अलावा उन्होंने बेहतरीन ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट भी लिए। उनके प्रभावशाली प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें आईसीसी महिला टीम ऑफ द ईयर का कप्तान बनाया गया है।

वहीं अगर स्मृति मंधाना की बात करें तो पिछले साल उन्होंने भी वनडे में जलवा बिखेरा था. बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने साल 2022 में वनडे में एक शतक समेत छह अर्धशतक जड़े थे।

वहीं रेणुका सिंह ने गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया। फरवरी 2022 में पदार्पण करने वाली रेणुका ने सात वनडे मैचों में 18 विकेट लिए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 28 रन देकर चार विकट रहा।

आईसीसी महिला वनडे टीम ऑफ़ द ईयर कुछ इस प्रकार है :

एलिसा हीली (विकेटकीपर, ऑस्ट्रेलिया), स्मृति मंधाना (भारत), लौरा वॉल्वार्ट (साउथ अफ्रीका), नैट सिवर (इंग्लैंड), बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया), हरमनप्रीत कौर (कप्तान, भारत), अमेलिया केर (न्यूजीलैंड), सौफी एक्लस्टोन (इंग्लैंड), अयाबोंगा खाका (साउथ अफ्रीका), रेणुका सिंह भारत, शबनिम इस्माइल (साउथ अफ्रीका)

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...