वानखेड़े पिच को लेकर चल रहे विवाद पर ICC ने तोड़ी चुप्पी, बयान जारी कर आलोचकों की लगा दी क्लास

Pranjal Srivastava
Published On:
ICC

विश्व कप 2023 के सफर में भारतीय टीम एक बार फिर अजेय रही है। बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने 70 रनों से जीत हासिल की और वो फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। अब Team India विश्व चैंपियन बनने से महज 1 कदम दूर है। भारतीय टीम को अब फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेलना है।

हालांकि कुछ लोगों को भारत की ये जीत भी बर्दाशत नहीं हो रही है और इस मैच में जीत को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि भारतीय गेंदबाजों के फायदे के लिए दूसरे पिच पर मैच कराया गया। हालांकि अब आखिरकार ICC ने इन बयानों पर खुद ही चुप्पी तोड़ी है और बयान जारी करते हुए आलोचकों की जमकर क्लास लगाई है।

ICC ने पिच विवाद पर दिया बड़ा बयान

वानखेड़े स्टेडियम की पिच को लेकर चल रहे विवाद को देखते हुए ICC ने एक बयान जारी करते हुए ये साफ कर दिया है कि पिच रोटेशन लंबे टूर्नामेंट के दौरान सामान्य बात होती है। आईसीसी ने कहा कि, अगर कोई टूर्नामेंट लंबा खेला जाता है, तो नियम यही कहता है कि पिच बदली जा सकती है। यह फैसला क्यूरेटर-होस्ट बोर्ड के साथ मिलकर लिया गया था। वहीं इसके आगे आईसीसी ने अपने बयान में कहा है कि हमें पहले से ही इसकी जानकारी थी कि भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान पिच बदलने वाला है।

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के 70 रनों से दी थी मात

आपको बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए, जिसमें Virat Kohli और Shreyas Iyer का शतक और साथ ही Shubman Gill की 80 रनों की पारी शामिल थी। वहीं इस विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम पर अकेले ही Mohammed Shami कहर बनकर टूट पड़े और 7 विकेट हासिल करते हुए 70 रन पहले ही कीवी टीम को ऑलआउट कर दिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

England vs Pakistan
|

England vs Pakistan : 20 साल बाद हुआ कमाल, रॉबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लिए तो गेंद के कराए दो टुकड़े

England vs Pakistan – पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव को ड्रॉप करने की मांग पर अश्विन ने दिया जवाब, बोले- गलती खिलाड़ी की नहीं, इस्तेमाल सही नहीं हुआ

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा गेंदबाजी करने का ...

ENG vs PAK
|

ENG vs PAK : रॉबिन्सन-टंग ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक गेंदों पर पूरे किए 5 विकेट हॉल; 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs PAK – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार नहीं, इस खिलाड़ी को KL राहुल ने बताया मैच का सबसे बड़ा हीरो

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रन ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव पर लटकी तलवार, दूसरे टेस्ट में नहीं चला जादू तो खत्म हो सकता है टेस्ट करियर? जानें क्यों

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज की ...

IND vs SL
|

IND vs SL : देवदत्त पडिक्कल ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, 3 टेस्ट खेले और तीनों में अलग कप्तान के अंडर मिली जीत

IND vs SL – गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की 165 रन की शानदार जीत के हीरो रहे देवदत्त पडिक्कल ने अपने छोटे से ...