ICC से हो गई बड़ी चूक, मुश्फिकर रहीम को बता दिया विश्व कप 2023 का बेस्ट किफायती गेंदबाज, सोशल मीडिया पर जमकर हुई किरकिरी

Ankit Singh
Published On:
ICC

World Cup 2023 हर बीतते दिन के साथ रोमांच का एक नया तड़का लेकर आ रहा है। फैंस जमकर इस टूर्नामेंट के हर एक मैच का आनंद ले रहे हैं। हालांकि इस बीच ICC की टेक्नीकल टीम से एक बड़ी गलती हो गई है, जिसके कारण सोशल मीडिया पर उनकी जमकर फजीहत हो रही है।

दरअसल, हाल ही में ICC की तरफ से विश्व कप 2023 के सबसे बेस्ट बॉलिंग इकोनॉमी से गेंदबाजी करने वाले टॉप 5 गेंदबाजों की सूचि जारी की गई, जिसमें टॉप नंबर पर किसी गेंदबाज को नहीं बल्कि बांग्लादेश के वीकेटकीपर और स्टार खिलाड़ी Mushfiqur Rahim को दिखा दिया गया। अब इसमें दिलचस्प बात तो यह है कि मुश्फिकर रहीम ने अपने पूरे क्रिकेट करियर में कभी गेंदबाजी करने का प्रयास तक नहीं किया है।

ICC की गलती पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली

आपको बता दें कि ICC की टेक्नीकल टीम की तरफ से ये गलती महज कुछ ही देर के लिए हुई थी। इस दौरान टॉप पर मुश्फिकर रहीम का नाम दिखाया गया था और उनका बॉलिंग इकोनॉमी 0.00 का नजर आ रहा था। वहीं उनके अलावा टॉप फाइव में क्रमशः एंजेलो मैथ्यूज, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल था।

ऐसे में आईसीसी की तरफ से छोटी सी गलती भी सोशल मीडिया फैंस के लिए मस्ती का एक मुद्दा बन गई और इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने मीम बनाने शुरू कर दिए हैं। वहीं क्रिकेट प्रेमी लगातार सोशल मीडिया पर आईसीसी की इस बड़ी गलती से मजे ले रहे हैं।

कौन है विश्व कप 2023 का सबसे किफायती गेंदबाज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विश्व कप 2023 के सबसे किफायती गेंदबाज मुश्फिकर रहीम नहीं बल्कि  श्रीलंकाई ऑलराउंडर Angelo Mathews हैं, जिन्होंने 2 मैचों में 2.80 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं। वहीं इसके अलावा इस लिस्ट में 3.40 की इकोनॉमी के साथ दूसरे नंबर पर R Ashwin का नाम आता है।

तीसरे नंबर पर 3.75 के इकोनॉमी रेट के साथ Ravindra Jadeja जबकि चौथे नंबर पर 3.91 की इकोनॉमी के साथ Jasprit Bumrah हैं और इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है Virat Kohli जिनका गेंदबाजी में इकोनॉमी रेट है 4.00 का। बता दें कि विराट ने इस टूर्नामेंट में गेंदबाजी नहीं की है, लेकिन Hardik Pandya के चोटिल होने के बाद उनके ओवर के बचे हुए गेंद कोहली ने ही डाले थे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

England vs Pakistan
|

England vs Pakistan : 20 साल बाद हुआ कमाल, रॉबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लिए तो गेंद के कराए दो टुकड़े

England vs Pakistan – पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव को ड्रॉप करने की मांग पर अश्विन ने दिया जवाब, बोले- गलती खिलाड़ी की नहीं, इस्तेमाल सही नहीं हुआ

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा गेंदबाजी करने का ...

ENG vs PAK
|

ENG vs PAK : रॉबिन्सन-टंग ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक गेंदों पर पूरे किए 5 विकेट हॉल; 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs PAK – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार नहीं, इस खिलाड़ी को KL राहुल ने बताया मैच का सबसे बड़ा हीरो

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रन ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव पर लटकी तलवार, दूसरे टेस्ट में नहीं चला जादू तो खत्म हो सकता है टेस्ट करियर? जानें क्यों

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज की ...

IND vs SL
|

IND vs SL : देवदत्त पडिक्कल ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, 3 टेस्ट खेले और तीनों में अलग कप्तान के अंडर मिली जीत

IND vs SL – गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की 165 रन की शानदार जीत के हीरो रहे देवदत्त पडिक्कल ने अपने छोटे से ...