ICC ODI Rankings: बाबर आजम की बादशाहत पर शुभमन गिल ने किया कब्जा, बन गए वनडे क्रिकेट में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज

Pranjal Srivastava
Updated On:
ICC ODI Rankings

काफी लंबे समय से पाकिस्तान टीम के कप्तान Babar Azam वनडे क्रिकेट के नंबर 1 बल्लेबाज की पोजीशन पर अपना कब्जा जमाए हुए थे, लेकिन अब आखिरकार Team India के युवा बल्लेबाज Shubman Gill ने उनकी बादशाहद का अंत कर दिया है और वो अब ICC ODI Rankings में नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं।

ICC ने हाल ही में वनडे के लिए टॉप 10 बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें गिल टॉप पोजीशन पर काबिज हो गए हैं और बाबर आजम अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। बता दें कि शुभमन गिल नंबर 1 पोजीशन कब्जाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं।

Shubman Gill बने वनडे के नंबर 1 बल्लेबाज

आपको बता दें कि बल्लेबाजों के लिए ICC की ताजा वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल 830 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टॉप पर आ गए हैं। वहीं इस लिस्ट में 824 रेटिंग पॉइंट्स के साथ बाबर आजम दूसरे नंबर पर आ गए हैं। बता दें कि शुभमन गिल से पहले सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली ही ऐसे भारतीय बल्लेबाज रहे हैं जो नंबर 1 पोजीशन पर अपना कब्जा जमा चुके हैं। 

खास बात तो यह है कि इस लिस्ट में Virat Kohli चौथे स्थान पर जबकि Rohit Sharma भी छठे स्थान पर काबिज हैं। इसके साथ ही Shreyas Iyer ने भी इस बार ताजा रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है और वो 17 स्थान की छलांग के साथ अब आईसीसी वनडे रैंकिंग में 18वें स्थान पर आ गए हैं।

वर्ल्ड कप 2023 में जलवा बिखेर रहे हैं Shubman Gill

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुभमन गिल अभी भी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपना जलवा बिखेरने में लगे हुए हैं। इस टूर्नामेंट में भले ही गिल की शुरुआत अच्छी ना रही हो। पहले डेंगू से पीड़ित होने और फिर 2 मैचों में फ्लॉप होने के बावजूद गिल ने दमदार वापसी की और श्रीलंका के खिलाफ 92 रनों की पारी के साथ सभी को अपनी ताकत का अंदाजा लगवा दिया। बता दें कि इस टूर्नामेंट में गिल ने कुल 6 पारियों में 219 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...